Dishes for Good Friday: गुड फ्राइडे एक ईसाई धर्म का पवित्र दिन होता है, जिसे ईसा मसीह की क्रूस पर बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन उपवास, संयम और शांति का प्रतीक होता है, इसलिए इस दिन सादा, शाकाहारी और हल्का भोजन किया जाता है। आइए यहां जानते हैं गुड फ्राइडे के खास पारंपरिक व्यंजन हिंदी में...
1. हॉट क्रॉस बन्स : यह सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है, जो गुड फ्राइडे पर खाया जाता है।
- यह मीठे और नरम बन्स होते हैं, जिन पर क्रॉस का निशान बना होता है।
क्रॉस ईसा मसीह की क्रूस पर चढ़ाए जाने का प्रतीक है।
2. सादा रोटी या ब्रेड : ईसाई लोग इस दिन साधारण ब्रेड का सेवन करते हैं, जो 'ईश्वर' का प्रतीक मानी जाती है।
3. सब्ज़ियों का सूप/ वेजिटेबल स्टू : हल्का और पौष्टिक भोजन जैसे सूप या उबली हुई सब्ज़ियां खाई जाती हैं। इस दिन मसालेदार या तली-भुनी चीजों से परहेज़ किया जाता है।
4. फिश डिशेस/ मछली के व्यंजन : कुछ ईसाई समुदायों में मांस न खाकर सिर्फ मछली खाई जाती है। खासकर कैथोलिक लोग गुड फ्राइडे पर रेड मीट नहीं खाते।
5. उबला अंडा और उबली सब्ज़ियां : साथ ही कुछ स्थानों पर अंडे और उबली हरी सब्ज़ियां भी पारंपरिक रूप से खाई जाती हैं।
6. राइस विद दाल या कढ़ी : भारत में कई ईसाई परिवार इस दिन सादा दाल-चावल या कढ़ी-चावल खाना पसंद करते हैं।
7. पाइनएप्पल पुडिंग : यह एक ताजा और हल्का मीठा व्यंजन है जो भोजन के अंत में परोसा जाता है।
8. राइस के व्यंजन: दुनिया के कुछ हिस्सों में नारियल चावल या नींबू चावल जैसे सादे चावल के व्यंजन विभिन्न सब्जी करी के साथ खाए जाते हैं।
गुड फ्राइडे पर क्या नहीं खाया जाता है?
* मांसाहारी भोजन (विशेषकर रेड मीट, चिकन, बीफ)।
* भारी मिठाइयां या अधिक तेल वाला या तैलीय खाना।
* शराब या अन्य नशे वाली चीजें भी इस दिन नहीं ली जाती है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
You may also like
Scorching Heatwave Grips Madhya Pradesh: Temperatures Soar Beyond 44°C in Several Districts
Sinthan Top Closed for Traffic Due to Heavy Snowfall on NH 244: Two-Day Suspension Announced
छत्तीसगढ़ में प्रेमी ने पुलिस से गर्लफ्रेंड की मांग की, खुदकुशी की दी धमकी
हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए नई चुनौतियाँ
वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़ी अहम बातें: बेड पर खाने से क्यों आती है दरिद्रता और अशांति