Next Story
Newszop

उल्फा (आई) के सात मददगार गिरफ्तार

Send Push

चराईदेव (असम), 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । सोनारी पुलिस का प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। चराईदेव पुलिस के अभियान में एक के बाद एक उल्फा (आई) के मददगारों की गिरफ्तारी हो रही है। सोनारी पुलिस ने मंगलवार को फिर से 7 उल्फा (आई) के मददगारों को गिरफ्तार किया है। बीते दिन भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों से उल्फा (आई) के चार मददगारों को सोनारी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सोनारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये मददगारों के नाम मनोज तालुकदार, निमा तामांग, ममिन खान, पवन बेहरा, रमेश दास, हाफिजुद्दीन नवाब और गरमनी सिंह हैं। तालुकदार से सोनारी पुलिस थाने में पूछताछ जारी है, जबकि अन्य उल्फा (आई) के मददगारों से सापेखाती पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।

——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Loving Newspoint? Download the app now