बेतिया, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) । पश्चिम चंपारण ज़िला मुख्यालय का हाराजा स्टेडियम में 18 से 21 अगस्त 2025 तक जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा खेल प्रतियोगिता के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 21 अगस्त तक किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया जाना है। उद्घाटन समारोह में राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी कैडेट व आलोक भारती शिक्षण संस्थान के बैंड दस्ते के द्वारा मार्च पास्ट एवं राज इंटर कॉलेज व राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी
मशाल खेल योजना बिहार में संचालित एक विशाल खेल प्रतिभा खोज अभियान है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता माना जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र में ही प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय-आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रशिक्षण दिलाना है। इसमें शामिल खेल विधाएँ हैं: एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो), कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, और साइकिलिंग। सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 14 वर्ष से कम और 16 वर्ष से कम (लड़के और लड़कियाँ) इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
यह प्रतियोगिता पाँच स्तरों (विद्यालय संकुल प्रखंड जिला राज्य) पर आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने रविवार को बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। लड़कों के आवासन व भोजन की व्यवस्था, राज इंटर कॉलेज एवं लड़कियों के आवासन व भोजन की व्यवस्था राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में की गई है।
प्रतियोगिता में अंडर 14 व अंडर 16 आयु वर्ग के लगभग 1300 छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि एथलेटिक्स में अंडर 14 हेतु क्रिकेट थ्रो बॉल, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद जबकि अंडर 16 में क्रिकेट थ्रो बॉल, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद के इवेंट्स वही खेलविधा साइकलिंग में अंडर 14 व 16 बालक के लिए 5 किलोमीटर जबकि बालिका के लिए 3 किलोमीटर रोड रेस का आयोजन होना है।
उन्होंने बताया कि खेल विधा कबड्डी अंडर 14 बालक-बालिका का भार वर्ग 51 किलोग्राम तथा अंडर 16 में 55 किलोग्राम से अधिक नहीं व खिलाड़ियों की संख्या 9 होनी चाहिए। फुटबॉल में खिलाड़ियों की संख्या 7 व मैदान की माप 40 20 मीटर केवल बालक वर्ग एवं वॉलीबॉल में खिलाड़ियों की संख्या 7 केवल अंडर 16 बालक की प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, पुरस्कार संघ ओवरऑल चैंपियंस के लिए रनर- विनर ट्रॉफी दिया जाएगा। जिला स्तर पर नगद प्रथम को ₹2500, द्वितीय को ₹1500, वह तृतीय को 1000 रुपए दिए जाएंगे।
(Udaipur Kiran) / अमानुल हक
You may also like
पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी रोते हुएˈ बोला- मैं बच्चों को संभाल लूंगा जाओ तुम खुश रहो
प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र चुनाव पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में 18 अगस्त को सुनवाई
2 दिन में मस्से गायब! बवासीर के इस देसी इलाजˈ ने कर दिखाया वो जो सर्जरी भी न कर पाई
हमास के बंधकों में शामिल नेपाली छात्र विपिन जोशी की मां और बहन ने की इजराइली राष्ट्रपति से मुलाकात
बर्फ समझकर मत चाटो आसमान से गिरे टुकड़े हो सकतेˈ हैं प्लेन से टपके पेशाब के गोले जानिए हवाई जहाजों की गंदगी की कहानी