रांची,, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । पिछले तीन वर्षों में इस बार झारखंड में अधिक बारिश हो रही है। इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में ही सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
वहीं, पिछले साल सामान्य से महज एक प्रतिशत कम बारिश हुई थी।
एक जून से 30 सितंबर तक, राज्य में 1011.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, वर्ष 2023 में 26 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।
वर्ष 2024 में राज्य के धनबाद जिले में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 621.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि सामान्य बारिश 308.3 मिमी है।
मौसम विभाग ने छह जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। कहीं-कहीं भारी बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक बारिश 59.8 मिमी सिमडेगा जिले के कुरडेग में दर्ज की गई। वहीं इस दौरान रांची में 12.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, जमशेदपुर में 30.5, डालटेनगंज में 30, बोकारो में 32.1 और चाईबासा तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
नहाते समय कान में पानी चला गया? तो इन आसान तरीकों से निकालें बाहर
DA Of Central Employees May Increase : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फायदे की खबर, डीए में 4 फीसदी की हो सकती है बढ़ोत्तरी, अगस्त या दिवाली से पहले ऐलान संभव
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अंजलि मेहता ने शो में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, असित मोदी बोलेंगे तो....
सिविल इंजीनियरिंग स्नातक ने की 62.50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी, गिरफ्तार
उमट्टा क्षेत्र में भूस्खलन, यातायात प्रतिबंध