-पिछड़ रहा खरीफ की खेती,गन्ना उत्पादक किसान परेशान
पूर्वी चंपारण, 06 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
आषाढ महीना बीतने को है,लेकिन माॅनसून लगातार लगातार दगा दे रहा है। माॅनसून की इस बेरूखी से नेपाल सीमावर्ती पूर्वी चंपारण जिले का भू-जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है,जिससे आम जनजीवन अब प्रभावित होने लगा है।
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने स्थिति को और बदतर बना दिया है। जिले के कई क्षेत्रो में अब चापाकल सूखने लगे है। कही कही तो चापाकलों से गंदा और दूषित पानी निकलने लगा है।
जानकार बताते है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया है। मानसून की अनिश्चितता और अल्पवृष्टि ने जिले के किसानो के माथे पर चिंता लकीरे खींच रही है।किसान लक्ष्मण कुशवाहा बताते है,कि बड़ी परिश्रम से धान का बिचड़ा तैयार किया था लेकिन बारिश नही होने से उसकी रोपनी नही हो पा रही है।
उल्लेखनीय है,कि जिले में कृषि योग्य भूमि का अधिसंख्य भाग असिंचिंत होने के कारण कृषि संकट गहराता जा रहा है। गन्ना किसान रामविनय सिंह बताते है,कि इस साल गन्ना के उत्तम प्रभेद की खेती किया हुँ।हमारे क्षेत्र में खुदी नहरो में कभी भी पानी मयस्सर नही हो सका है,सभी सरकारी नलकूपे बंद है। सरकार का विधुत कृषि फीडर बनाने का दावा खोखला है,लिहाजा डीजल पंप सेट के सहारे गन्ना का पटवन करा रहे है। किसानो ने बताया कि बारिश नही होने के खेतो के साथ ही अब पीने के पानी पर भी संकट गहराने लगा है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
You may also like
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए सिर्फ 1 दस्तावेज की जरूरत, हेल्पलाइन नंबर जारी
जनता की मांग है कि बैलेट पेपर से हों चुनाव : चंद्रशेखर आजाद
एमपी: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश: बाढ़ से हुए नुकसान पर बोले जयराम ठाकुर, केंद्र से आएगी मदद
बिहार में अपराधियों का राजद से कनेक्शन : राजू कुमार सिंह