इस्लामाबाद , 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में बलूच महिला मंच (बीडब्ल्यूएफ) की केंद्रीय संयोजक डॉ. शाली बलूच को उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीडब्ल्यूएफ के आगामी सम्मेलन के सिलसिले में दौरे पर थीं। ग्वादर प्रेस क्लब में 27 जुलाई को आहूत सम्मेलन से पहले शुक्रवार को उन्हें उनके साथियों के साथ गिरफ्तार करने की तीखी आलोचना हुई है।
द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर में यह जानकारी दी गई है। इस सम्मेलन में बलूचिस्तान में बलूच राजनीतिक दलों और समकालीन मुद्दों पर राज्य की कार्रवाई पर चर्चा होनी थी। डॉ शाली और उनके साथियों को ग्वादर के सुरबंदर में हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन लोगों की हिरासत की पुष्टि की है।
डॉ. शाली बलूच प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें बलूच महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा तक पहुंच और जबरन गुमशुदगी के मुद्दों पर मुखर वकालत के लिए जाना जाता है। वो बलूचिस्तान में राजनीतिक और नागरिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी हैं। बलूच महिला मंच बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में सक्रिय है। उनकी गिरफ्तारी ने मानवाधिकार पर्यवेक्षकों और राजनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है।
———–
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण: सपा सांसद रामजी लाल सुमन
कैंसर की गाँठ,ˈ लिवर की सूजन और पथरी को जड़ से खत्म कर सकता है ये देसी साग। जानें बथुए के जबरदस्त फायदे
शराब में पानीˈ मिलाकर क्यों पीते हैं लोग? इसके पीछे की वजह जानिए
नौकर रोज़ स्वादिष्टˈ मटन खिलाकर मालकिन को करता था खुश, 55 साल की उम्र में मालकिन का दिल जीतकर रचाई 22 साल की लड़की से शादी
कंप्यूटर जैसी हैˈ बच्ची की मेमोरी, आधे मिनट में बोल दिए यूपी के 75 जिलों के नाम, देखें Video