लखनऊ, 05 जुलाई (हि स)।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की माता जी भाग्यवती देवी का शनिवार को हुरनगला जिला बिजनौर मे निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थी। अंतिम संस्कार रविवार को 10: बजे गंगा बैराज बिजनौर में होगा। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद एवं मन को व्यथित करने वाला है।माँ का साया छिन जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति और रिक्तता है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान एवं धर्मपाल जी सहित समस्त शोक-संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की पूज्य माताजी के निधन का दुखद समाचार अत्यंत शोकपूर्ण है।मातृशक्ति का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है।इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ धर्मपाल व परिवार के साथ हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक्स पर लिखा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा, उत्तर प्रदेश धर्मपाल की पूज्य माताजी भाग्यवती देवी के निधन की अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक सूचना प्राप्त हुई।ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ताकर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सत्यपाल सिंह सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृजबहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पद्म सेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, देवेश कोरी, त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, महामेधानागर, अवनीश त्यागी, राज कुमार , अशोक तिवारी , ओम प्रकाश श्रीवास्तव तथा शिव कुमार पाठक ने भी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की पूजनीय माता भाग्यवती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
F1 फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया
गंगा बैराज पर तेज रफ्तार बाइक खम्बे से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल
भैंस चराकर लौटते समय चेकडैम में डूबा युवक, शव एक किमी दूर मिला
मुख्यमंत्री साय आज कबीरधाम जिले के प्रवास पर, महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में हाेंगे शामिल
'तन्वी द ग्रेट' को मिला 'स्टैंडिंग ओवेशन' तो गदगद हुए अनुपम खेर, बोले- '40 साल के करियर में सबसे यादगार पल'