भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
त्वचा पर टमाटर लगाने के फायदे जानकर हैरानˈ रह जाएंगे आप
सफेद दाढ़ी-मूंछ के बालों से परेशान? घर बैठेˈ ऐसे करें काले, बिना डाई और केमिकल
दिल्ली लाडली योजना: लड़कियों के लिए आर्थिक सहायता का एक महत्वपूर्ण कदम
बाबा वांगा की डरावनी भविष्यवाणी- इस देश मेंˈ शुरू होगा मुस्लिम शासन पृथ्वी के अंत को लेकर कही बड़ी बात
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को देखकर बेकाबू हो गएˈ थे विनोद खन्ना शूटिंग के बहाने 10 मिनट तक कुतरते रहे होंठ