रांची, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वे झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
धोनी ने यह बातें शनिवार को नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। इस मुलाकात के दौरान मंत्री और धौनी के बीच झारखंड राज्य में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के व्यापक विकास को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे धोनी के अनुभव से राज्य में खेल और पर्यटन को नई दिशा और ऊंचाइयां दी जा सकती हैं।
इस दौरान मंत्री ने कहा की राज्य सरकार धोनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है और उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विश्वास है कि धोनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
विदिशाः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का शुभारंभ किया
जनता की भलाई और विकास ही प्रमुख ध्येयः केन्द्रीय मंत्री चौहान
सिवनीः नगर पालिका परिषद सिवनी ने 15 दुकानों पर सील बंदी की
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन भारत-इंग्लैंड की पहली पारी बराबर, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए बनाए 2 रन
छत्रपति शिवाजी के 12 किले विश्व धरोहर में शामिल, लोगों ने मनाया जश्न