रांची, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने Saturday देर रात Jharkhand कांग्रेस के 25 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में रांची महानगर का अध्यक्ष एक बार फिर से कुमार राजा को नियुक्त किया गया है. नए जिलाध्यक्षों की सूची में इस बार रांची ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में सोमनाथ मुंडा का चयन किया गया है. इसके अलावा, रामगढ़ के विधायक ममता देवी को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष, भूषण बाड़ा को सिमडेगा का जिलाध्यक्ष, जेपी पटेल को हजारीबाग का जिलाध्यक्ष और सुखैर भगत को लोहरदगा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
स्टीफान मरांडी बने दुमका के जिलाध्यक्ष
वहीं स्टीफान मरांडी को पार्टी ने दुमका का जिलाध्यक्ष बनाया है. वहीं बोकारो का जिलाध्यक्ष जवाहर लाला मेहता, चतरा का चंद्रदेव गोप, देवघर का मुकुंद दास, धनबाद का संतोष कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम का परमिंदर सिंह, गढवा का ई ओबैदुल्लाह अंसारी, गिरिडीह का सतीश केडिया, गोडडा का मो याहया सिदिदकी, गुमला का रजनील तिग्गा, हजारीबाग का पूर्व विधायक जेपी पटेल, जामताडा का दीपिका बेसरा, खूंटी का रवि मिश्रा, कोडरमा का प्रकाश रजक, लातेहार का कामेश्वर यादव, लोहरदगा का सुखैर भगत, पाकुड का श्रीकुमार सरकार, पलामू का विमला कुमारी, साहेबगंज का बरकतुल्लाह खान, सरायकेला-खरसावां का राज बागची, सिमडेगा का विधायक भूषण बाडा और पश्चिमी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष रंजन गोयकोय काे नियुक्त किया गया है.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
सैफ हसन ने खेली ताबड़तोड़ पारी, सैफुद्दीन ने चटकाए विकेट, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर दिया क्लीन स्वीप
कनाडा में स्टडी-वर्क परमिट और PR के लिए कब तक करना होगा इंतजार? सामने आया IRCC का अपडेट
आप और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, भ्रष्टाचार इनका मकसद: अजय आलोक
वृंदावन यात्रा के दौरान प्रेमानंद महाराज से एक्टर सुधांशु पांडे ने की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत