इतिहास के पन्नों में 23 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इनमें साल 2007 में भारत की प्राचीन धरोहर ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियों को यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर (Memory of the World Register) किया जाना भी शामिल है।
यह निर्णय न केवल भारत की सांस्कृतिक और वैदिक परंपरा को वैश्विक पहचान देने वाला साबित हुआ, बल्कि इससे विश्व स्तर पर प्राचीन भारतीय ज्ञान के संरक्षण और अध्ययन के महत्व को भी बल मिला। ऋग्वेद, जो कि चार वेदों में सबसे प्राचीन माना जाता है, वेदिक साहित्य और मानव सभ्यता के इतिहास में अद्वितीय स्थान रखता है।
यूनेस्को का विश्व स्मृति रजिस्टर ऐसा मंच है जिसका उद्देश्य दुनिया भर की अमूल्य पांडुलिपियों, अभिलेखों और दस्तावेजों को संरक्षित करना और उनकी महत्ता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।
अन्य अहम घटनाएंः
1821 – मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 – ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1914 – जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1939 – तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1947 – वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1976 – चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979 – ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1986 – मुंबई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।……
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990 – आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – साल 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
1997 – सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999 – इजराइल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2002 – संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका।
2002 – इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
2003 – ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार कायम रखेगा।
2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2004 – चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीता।
2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियां शामिल की गईं।
2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 – झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधु कोडा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2012 – राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 – लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
जन्मः
1762 – आंद्रे शनीये – फ्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार।
1872 – टी. प्रकाशम – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1883 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार।
1902 – एच. वी. आर. आयंगर – भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर।
1918 – गोविन्द विनायक करंदीकर – मराठी में रचना करने वाले प्रसिद्ध कवि, लेखक, अनुवादक व समीक्षक।
1922 – जॉर्ज केल – बेसबॉल खिलाड़ी।
1918 – अन्ना मणी – भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक।
1918 – गोविंद विनायक करंदीकर – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि।
1923 – बलराम जाखड़ – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1944 – सायरा बानो – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1955 – सुखदेव नंदाजी काले – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1968 – के.के. – प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक।
निधनः
1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।
1994 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक।
2003 – ए. एन. मूर्ति राव – कन्नड़ साहित्यकार।
2013 – रघुवंश – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक।
2018 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः
गोस्वामी तुलसीदास जयंती
——————–
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
भारतीय राजदूत ने अमेरिकी नेताओं से की मुलाकात, व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर हुई चर्चा
एसए20 : चौथे सीजन के लिए प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू की हुई घोषणा
Electric Scooters India : स्मार्ट फीचर्स और हाई रेंज के साथ 2025 के बेस्ट EV स्कूटर्स, कीमत 1 लाख से भी कम
GST में बड़ा धमाका: कार, AC, टीवी, सीमेंट सब सस्ता, मोदी सरकार का तूफानी फैसला!
जोधपुर में पति-पत्नी के बीच पार्क में हुआ हंगामा, पुलिस ने किया हस्तक्षेप