कोरबा, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । कुसमुंडा में प्रेरणा महिला मंडल के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने कुसमुंडा थाना के पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।
महिला मंडल की अध्यक्ष उमा कुमारी के नेतृत्व में महिलाएं आज कुसमुंडा थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी युवराज तिवारी और अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।
पहले महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की आरती उतारी और उनके माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से अपनी रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष उमा कुमारी, सदस्य बबली, दिनकर, कविता, रंजन, सरोज विश्वकर्मा, अमिता सोनी उपस्थित थीं।
(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
You may also like
मप्रः शिवराज सिंह की फिर दिखाई संवेदनशील, कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आए आगे
Aaj ka Mesh Rashifal 11 August 2025 : मेष राशि का आज का भाग्यफल सुबह से रात तक कैसा रहेगा आपका दिन?
किस 'गारंटी' की तलाश में छोटे सरकार? सीएम नीतीश के बाद ललन सिंह के दरवाजे पर दस्तक
गाजा सिटी पर सैन्य नियंत्रण ही युद्ध खत्म करने का सबसे तेज तरीका : नेतन्याहू
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025: निहाल सरीन ने कर दिया उलटफेर, अर्जुन एरिगैसी को हराया