देहरादून, 4 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा के अन्य दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी। सभी ने कार्यकाल को बेहतर बताते हुए धामी की प्रशंसा की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड की सेवा में सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य आज विकास की नई नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता हुआ विकसित भारत निर्माण में सहभागी बन रहा है।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी का यह कार्यकाल केवल एक समयावधि नहीं, बल्कि उत्तराखंड के नव निर्माण, नीतिगत दृढ़ता और विकासशील विजन का प्रतीक बन चुका है। इन वर्षों में उन्होंने जिस प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया, उसने उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासन को नई दिशा दी है।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन, साहसिक निर्णयों और जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प के साथ एक नई दिशा प्राप्त की है। समान नागरिक संहिता से लेकर भ्रष्टाचार पर सख़्त कार्यवाही, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक निवेश तक, हर क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सांस्कृतिक रूप से जागरूक राज्य के रूप में देश का मार्गदर्शक बन रहा है।
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल को राष्ट्रीय फलक पर छाने वाला बताया है। उन्होंने कहा, इन चार शानदार वर्षों में उनके नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए गये, इनमें कई फैसले, देश के कई राज्यों के लिए रोल मॉडल बने हैं। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगरोधी कानून लागू कर राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिशों और लव, लैंड, थूक जिहाद पर लगाम लगाई गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक खजान दास ने धामी सरकार के चार वर्षों को स्वर्णिम उत्तराखंड की नींव रखने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि धामी के अथक प्रयासों और कर्मठता का नतीजा है कि विकसित राज्य बनने का लक्ष्य अब संभव नजर आने लगा है। प्रदेश में यात्रा को लेकर माहौल और व्यवस्था इतनी बेहतर हुई कि हम शीतकालीन यात्रा को प्रारंभ कराने में सफल हुए।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व सुचिता के ये 4 साल उत्तराखंड के सर्वागीण विकास में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में यह 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के प्रयासों को समर्पित रहे हैं।
—-
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
You may also like
भोपालः हिन्दू छात्राओं से दुष्कर्म मामले में एनएचआरसी ने दिए अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
मुहर्रम को लेकर संभल में ताजिया की तैयारी अंतिम चरण में, कारीगरों की मेहनत रंग ला रही
'इंडिया' ब्लॉक प्रभावी ढंग से काम कर रहा : कांग्रेस नेता थंगाबालु
पुरी में बहुदा यात्रा की तैयारियां पूरी, एनडीआरएफ ने संभाली सुरक्षा की कमान
पाकिस्तान : दो बलूच युवक हुए गायब