10 अगस्त 1894 में भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरि का जन्म हुआ था। वी. वी. गिरि ने 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक देश के राष्ट्रपति पद की ज़िम्मेदारी संभाली। इससे पहले, वे 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक भारत के तीसरे उप राष्ट्रपति रहे। वो इकलौते शख्स हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़कर राष्ट्रपति बने। एक सक्रिय राजनेता और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में गिरि का योगदान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1659 – औरंगजेब ने अपने भाई और गद्दी के दावेदार दारा शिकोह को फांसी दी।
1809 – इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
1822 – सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।
1831- कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की जान गई थी।
1962 – स्पाइडर-मैन पहली बार कॉमिक बुक में दिखाई दिया।
1966 – अमेरिका ने चंद्रमा की तस्वीरें लेने के लिए अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 – उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 को प्रक्षेपित किया गया।
2000 – श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आर. विक्रमानयके नए प्रधानमंत्री बने।
2000- आत्मनिर्णय के अधिकार पर आज ही के दिन जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
2001 – अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
2004 – संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006- तमिल विद्रोहियों पर फोजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए थे।
2008- चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण।
2010 – भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया था।
जन्मः
1894 – वी.वी. गिरि – भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1860 – विष्णु नारायण भातखंडे – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान।
1916 – प्रेम अदीब – फिल्म अभिनेता।
1934 – पी.एल. राज – कोरियोग्राफर।
1962 – निर्मल पांडे – अभिनेता।
1963 – फूलन देवी – एक महिला जो चंबल से निकल कर सांसद बनीं।
1975 – हेमन्त सोरेन – झारखण्ड के मौजूदा मुख्यमंत्री।
1986 – सौरव घोषाल – भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी।
1991 – प्रत्यूषा बनर्जी – अभिनेत्री।
निधनः
1977 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता।
1980 – सरस्वती देवी – भारत की पहली महिला संगीतकार।
1986 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष।
1995 – हरिशंकर परसाई – प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार।
1999 – पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय – संस्कृत के विद्वान।
2018 – अंतत बजाज – बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक।
2021 – बालाजी ताम्बे – भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य तथा आध्यात्मिक गुरु।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
विश्व जैव ईंधन दिवस
विश्व शेर दिवस
डेंगू निरोधक दिवस
इक्वाडोर स्वतंत्रता दिवस
राष्ट्रीय आलसी दिवस
—————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
यहां कोई नहीं तेरे-मेरे सिवा... यह कैसी लिस्ट है जिसमें अमेरिका और चीन के अलावा कोई नहीं
VIDEO: हार मानने को तैयार नहीं हैं उमर अकमल, एशिया कप से पहले जिम में जमकर मेहनत कर रहा है पाकिस्तानी खिलाड़ी
फरीदाबाद : बरसात से जलमग्र हुआ शहर, जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
जींद : जिलाभर में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन पर्व
देहरादून के मसूरी डाइवर्जन रेस्टोरेंट में गोलीकांड, युवक घायल