रांची, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे। समीक्षा बैठक में न्यू क्रिमनल लॉ, पुलिस आधुनिकीकरण, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथ उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, बंदी प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा फोरेंसिक लैब, संगठित अपराध पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय गृह सचिव राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों और दुश्मन संपत्ति पर भी चर्चा करेंगे।
गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा केंद्रीय गृह सचिव की बैठक को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
आधार कार्ड की फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया: जानें कैसे करें
कोलकाता ˏ से भुवनेश्वर पहुंचेंगे एक बार चार्ज में! JIO की नई चमत्कारी पेशकश, कीमत सुनकर झूम उठेंगे आप
महेंद्र सिंह धोनी: अरबों की दौलत के बावजूद सादगी का प्रतीक
बागेश्वर ˏ धाम के पंडित जी हर महीने कितनी कमाई करते हैं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आप
कभी ˏ करते थे बेपनाह मोहब्बत, आज एक-दूसरे की शक्ल देखना भी गंवारा नहीं… ये हैं वो स्टार्स जो अपने एक्स से पूरी तरह तोड़ चुके हैं नाता