श्रीनगर, 05 जुलाई (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी जारी है और तापमान लगातार दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है जिससे पूरे केंद्र शासित प्रदेश में किसान परेशान हैं।
कश्मीर मौसम द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार राजधानी श्रीनगर में 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान जुलाई में चौथा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
श्रीनगर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस 1 जुलाई 1988 को दर्ज किया गया था। 2 जुलाई 2024 को शहर में दर्ज किया गया दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस है और तीसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जो 24.6 डिग्री सेल्सियस है, 2024 में 28 जुलाई को भी यही दर्ज किया गया था।
कश्मीर मौसम के अनुसार 23.4 डिग्री सेल्सियस पर काजीगुंड ने जुलाई में अपना अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया। पिछला रिकॉर्ड 18 जुलाई 1997 को दर्ज किया गया 22.8 डिग्री सेल्सियस था
दक्षिण कश्मीर में स्थित प्रमुख पर्यटक रिसॉर्ट पहलगाम ने 20.0 डिग्री सेल्सियस पर जुलाई में अपना दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया। पहला सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 30 जुलाई 2013 को दर्ज किया गया 20.2 डिग्री सेल्सियस है और तीसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस 26 जुलाई 2021 को दर्ज किया गया था।
दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में 21.8 डिग्री सेल्सियस पर इस साल जुलाई में अपना दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसका पहला उच्चतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस है जो 02 जुलाई 2005 को दर्ज किया गया था और इसका तीसरा उच्चतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस है जो 09 जुलाई 2006 को दर्ज किया गया था।
(Udaipur Kiran) / सुमन लता
You may also like
IND vs ENG: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चौथे दिन टी-सत्र तक बनाई 484 रनों की विशाल बढ़त
सरहद पार से नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, पांच किलाे हेराेइन समेत चार गिरफ्तार
नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपित पिता को 20 वर्ष की कैद
आतंकी हमलों की साजिश के आरोपित अबूबकर सिद्दीकी के घर से पार्सल बम बरामद
बढ़ती त्रासदियों के बीच तत्काल सार्वजनिक सुरक्षा सुधारों का आह्वान