बीकानेर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर मंडल पर नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल का उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि संघ नए मंडल रेल प्रबंधक के साथ काम करने को उत्साहित है और आशा है कि नए मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रेल प्रशासन के साथ रेल हित एवं कर्मचारियों के हित में समन्वय स्थापित कर एक आदर्श औद्योगिक सम्बंध स्थापित करने में सफल होंगे। मंडल रेल प्रबंधक ने संघ को आश्वस्त किया कि संघ द्वारा उठाए गए जायज मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संघ के राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी भारतीयों को ऐसी ही भावना से प्रभावित होकर अपने – अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री गंगा सिंह राजपुरोहित, बीकानेर मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील शादी, सहायक मंडल मंत्री आसाराम राजपुरोहित एवं शैलेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
ग़ज़ा पर प्रियंका गांधी के बयान पर इसराइली राजदूत का जवाब, तरीक़े पर उठे सवाल
General Knowledge- क्या आपको पता हैं इंडियन आर्मी में फील्ड मार्शल की क्या सैलरी होती है, आइए जानते हैं
Health Tips- उच्च रक्तचाप के दौरान इन चीजों का करें सेवन, जानिए इनके बारे में
15 अगस्त के दिन पूरे देश के बैंक रहेंगे बंद, क्या RBI ने दी है जन्माष्टमी की छुट्टी? इन राज्य में बैंक रहेंगे बंद
General Knowledge- ये हैं भारत का सबसे सस्ता शहर, जानिए इसके बारे में