Next Story
Newszop

23 अप्रैल 2025 शुक्ल योग में कैसा बीतेगा आपका दिन? जानिए सभी 12 राशियों के लिए क्या कहती है ग्रहों की चाल

Send Push

आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृष राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। कुंभ राशि में चंद्रमा। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि, राहु गोचर कर रहे हैं।


23 अप्रैल को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष- शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा की संभावना। आर्थिक स्थिति मजबूत। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का सहयोग। शुभ दिन। सूर्य को जल देते रहें।

वृष- व्यावसायिक सफलता। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार। प्रेम, संतान भी थोड़ी बेहतर। दिन अच्छा है, खासकर आपकी व्यावसायिक स्थिति मजबूत हो रही है। शनिदेव की पूजा करते रहें।

मिथुन- भाग्य आपका साथ देगा। दैनिक रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यवसाय लगभग ठीक है। आप धीरे-धीरे जोखिमों से उबर रहे हैं। हरी चीजें पास रखें।

कर्क- परिस्थिति थोड़ी प्रतिकूल लग रही है। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह- जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आपका दिन रंगीन रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य बाधाओं के साथ पूरे होंगे। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव की प्रार्थना करते रहें।

तुला- भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम स्थिति में है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव की प्रार्थना करते रहें।

वृश्चिक- जमीन, मकान, वाहन खरीदेंगे लेकिन पारिवारिक विवाद के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु- साहस रंग लाएगा। दैनिक रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर- आय के नए स्रोत बनेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ मिलेगा। लेकिन अभी निवेश न करें और जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ी मध्यम है। लेकिन व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन- चिंताजनक सृष्टि का सृजन होगा। संतान से दूरी, प्रेम में थोड़ा रूखापन। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now