इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले से पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। मैसेज में कहा गया था कि सलमान की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा और उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया जाएगा।
सलमान को पहले से ही वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह धमकी वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक शख्स ने भेजी थी। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक पे बताया कि जांच में सामने आया कि यह 26 साल का युवक मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज भी चल रहा है।
pc-bharatexpress.com
You may also like
गांधीसागर अभयारण्य भी होगा चीतों से गुलजार, 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे दो चीते: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पत्नी के उत्पीड़न से परेशान आईटी इंजीनियर ने सल्फास खाकर दी जान
उज्जैन में 'जल-जागरण' की ऐतिहासिक शुरुआत, गंधर्व सागर में हुआ भूमि-पूजन
जल गंगा संवर्धनः प्रदेश में जन सहभागिता से चल रहा है जल स्रोतों का संवर्धन एवं संरक्षण
गम गवार का अचूक फायदा जानकर हैरान हो जाएंगे आप