इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव कंपनियों ने नहीं किया है। आज राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 डीजल 91.76 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
रोजाना अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। देश के कई शहरों में लम्बे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बारंडी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
Mars Transit 2025 : मंगल गोचर कन्या राशि में, अब मेष, मिथुन सहित इन राशियों का होगा मंगल ही मंगल, बढ़ेगी धन संपत्ति
ये लोग प्रार्थना सभा में भी.. आशीष विद्यार्थी ने बॉलीवुड की खोली पोल-पट्टी, सुनाया मुकुल आनंद के निधन का किस्सा
'भाई हो तो आकाश दीप जैसा', कैंसर से पीड़ित बहन ने की अपने भाई की तारीफ
सीमेंट स्टॉक में आई बाइंग, नया प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद झूम उठा मल्टीबैगर स्टॉक