इंटरनेट डेस्क। देश भर में आज करवा चौथ मनाया जा रहा है। इन दिन का हर सुहागिन महिला को इंतजार रहता है। सुहागिन महिलाओं ने आज पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।
इस बार करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:57 बजे से शुरू होकर 7:11 बजे तक रहेगा। इसके लिए महिलाओं को एक घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। आपको बता दें कि ये व्रत पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक बनकर महिलाओं के जीवन में खुशियां लेकर आता है। इस व्रत को बहुत सी अविवाहित युवतियां भी करती हैं।
करवा चौथे के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा के दर्शन करने के बार वह व्रत का पारण करती है। रात के समय भगवान शिव, चन्द्रमा की पूजा की जाती है।
देश के प्रमुख शहरों में इतने बजे निकलेगा चांद
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैँ कि आज देश के किस शहर में कितने बजे चांद निकलेगा। खबरों के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज महिलाओं को चांद का दीदार रात 8.22 बजे होगा। बिहार में रात 7.8 मिनट पर और कोलकाता में 7.41 मिनट पर चांद निकलेगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज चंद्रमा 8.13 मिनट पर उदय होगा। नोएडा और गुड़गांव में चांद 8 बजकर 13 मिनट, यूपी में लखनऊ और प्रयागराज में 8.02 मिनट, इंदौर में 8.33 मिनट और भोपाल में 8.26 मिनट पर चांद निकलेगा। वहीं देश के अन्य शहरों में अलग-अलग समय पर चांद निकलेगा।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Baba Ramdev ने बताए तुरंत कब्ज तोड़ने के` उपाय, कहा इस फल को खाने पर आधे घंटे में पूरी तरह पेट हो जाएगा साफ
घर की खुदाई में निकली 400 किलो वजनी` रहस्यमयी तिजोरी जब खोली गई तो देखने उमड़ा पूरा गांव. जब खुला तो हर कोई रह गया दंग
आगरा के कुत्ते की वफादारी का दिल छू लेने वाला वीडियो
वाह रे लोग वह मदद की गुहार लगाता` रहा लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे ट्रेन से गिरने के बाद जख्मी युवक ने तड़पकर अपना दम तोड़ दिया
शिवजी ने क्यों तोड़ा अपना वचन? द्रौपदी को` 14 पतियों के बजाय मिले सिर्फ 5 पांडव असली वजह कर देगी हैरान