इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के महासचिव आज झालावाड़ के दौरे पर है। यहां उन्होंने रतनपुरा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को झालावाड़ के अलावा पूरे राजस्थान का भी दौरा करना चाहिए, क्योंकि उनकी बात उनके पार्टी के लोग सुनते हैं, राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी बात सुनी जाती है।
पायलट ने कहा, वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक अधिकारी की शिकायत की तो दिल्ली में हड़कंप मच गया और अधिकारी को एपीओ कर दिया गया। हम विपक्ष में हैं, सत्ता के नशे में चूर लोग हमारी नहीं सुन रहे हैं, लेकिन कम से कम वसुंधरा राजे की सुनी जा रही है। पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे को झालावाड़ के अलावा प्रत्येक संभाग का दौरा करना चाहिए।
राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए पायलट ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग नीतिगत रूप से संविधान की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं, संविधान की अनदेखी की जा रही है. ताकतवर लोग लगातार अत्याचार और उत्पीड़न कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
pc- telegraphindia.com
You may also like
पेट को नेचुरली क्लीन करते हैं ये सुपर फूड्स. इन्हें खाकर आप भी कहेंगे – पेट सफा, हर रोग दफा
ये फूल गांठ को गलाता है, कैंसर ठीक करता है, कुबड़ापन करता है दूर। जानिए और भी फायदे
अर्शदीप सिंह की एक गेंद ने विलेन बनते युजवेंद्र चहल को बना दिया हीरो, सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा
महाराष्ट्र की लोकल बॉडी के अध्यक्षों को अब हटा सकेंगे सदस्य, फडणवीस कैबिनेट का बहुत बड़ा फैसला, जानें
'बीवी का हक चाहिए तो इस्लाम कबूल करो', पीड़िता ने खोला अशरफ की 13 साल की करतूतों का 'काला चिट्ठा'