इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने काम और अपनी एक्टिंग के दम पर जाना जाता है। ये ऐसे अभिनेता हैं जो जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ ही आते है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से भी वे पारंपरिक और सादगीभरे लिबास में नजर आते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना ऐसा लुक शेयर किया है कि उन्हें देख लोग चौंक गए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अपने अतरंगी लिबास को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं और उन्होंने पंकज त्रिपाठी के पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिया है। पकंज त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे लाल रंग की सलवारनुमा कुछ परिधान पहने हैं। इसके साथ ग्रीन कलर का लॉन्ग ब्लेजर और कैप लगाकर पोज दे रहे हैं।
एक्टर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है? पंकज त्रिपाठी की ये तस्वीरें रियल हैं या एआई जेनेरेटिड, यह स्पष्ट नहीं है। पंकज त्रिपाठी के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह भी चौंक गए हैं। उन्होंने कमेंट किया है, अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?
pc- amar ujala
You may also like
पन्ना : खेत में चारा काटते समय करंट लगने से सास बहू की मौत
सत्रह साल पहले बिजली चोरी के मामले में 5.35 लाख रुपये अर्थदंड
शुभमन गिल के लिए खुश, रोहित के लिए निराश हूं: हरभजन सिंह
रब ने बना दी जोड़ी: समुद्र में` डूब रही थी लड़की, भगवान ने भेजा फरिश्ता और शुरू हो गई Love Story
केरल में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध, अन्य राज्यों की चिंताओं के चलते कार्रवाई