इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पुलिस को उसका नया मुखिया मिल गया हैं और उन्होंने काम काज भी संभाल लिया है। नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद वो भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मिलने पहुंचे जहां उनकी शिष्टाचार भेंट हुई। यह भेंट राजीव शर्मा के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभालने के बाद हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शर्मा को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर दोनों के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और तकनीकी रूप से सशक्त पुलिस व्यवस्था के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ।
राजीव कुमार शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
pc- rajpanchhi.com
You may also like
एनसी क्लासिक का उद्देश्य डायमंड लीग जैसे टूर्नामेंट को भारत में कराना है : नीरज चोपड़ा
'सरजमीन' का ट्रेलर रिलीज, फर्ज और रिश्तों के बीच उलझे काजोल, पृथ्वीराज और इब्राहिम
बर्मिंघम टेस्ट : शुरुआती झटकों के बाद जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को संभाला
'पिछली सरकारों में चलता था पर्ची-खर्ची का खेल, अब उत्तर प्रदेश बना उत्तम से सर्वोत्तम प्रदेश' : नंद गोपाल नंदी
शीना बजाज ने गर्भावस्था के अनुभव के बारे साझा कि कुछ दिलचस्प बातें