इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने एक बार फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। जी हां कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अगस्त को अन्य सेवाओं से चयनित 4 अधिकारियों को प्रोबेशन पर आईएएस में शामिल किया गया। इनमें डॉ. नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेंद्र कुमार मंघानी और नरेश कुमार गोयल के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारी सामान्य वर्ग से आते हैं।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। डोटासरा ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, एमबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से किसी अधिकारी का चयन नहीं होना, भाजपा सरकार की जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने एक्स पर लिखी पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जवाबदेही पूरे समाज के प्रति नहीं बल्कि एक वर्ग विशेष तक सीमित रह गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं।
pc- theprint.in
You may also like
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के कैंडिडेट बी सुदर्शन रेड्डी दिल्ली पहुंचे, इंडिया गठबंधन के नेताओं का आभार जताया
गुजरात: स्कूल में हुए नाटक में लड़कियों को बुर्क़े में दिखाने का विवाद क्या है
क्या भारत से MBBS कर बिना रेजिडेंसी US में कर सकते हैं प्रैक्टिस? जानें जवाब
AI बता देगा क्यों भौंक रहा डॉगी, जानवरों की भाषा को ट्रांसलेट कर देगा ये टूल, जान जाएंगे सारी बातें
वीडियो में जानिए श्री रुद्राष्टकम पाठ की सही विधि, नियम और सावधानियां, जिससे मिले भगवान शिव की विशेष कृपा और जीवन में शांति