इंटरनेट डेस्क। हिंदू घरों में पूजा घर का विशेष स्थान होता है। यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि पूजा घर को सही दिशा, स्थान और नियमों के अनुसार बनाया जाए, तो घर में शांति, समृद्धि और सुख-शुभता का वास होता है। इसलिए पूजा घर बनवाते समय कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना अत्यंत जरूरी है।
पूजा घर की शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा घर के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) होती है। यह दिशा भगवान शिव और जल तत्व से संबंधित मानी गई है, जिससे पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि यह दिशा उपलब्ध न हो, तो पूर्व दिशा को दूसरा सर्वाेत्तम विकल्प माना जाता है।
मूर्तियों की व्यवस्था
मंदिर में स्थापित मूर्तियां 9 इंच से अधिक ऊंची नहीं होनी चाहिए और उन्हें दीवार से थोड़ा दूर रखें ताकि पीछे की ओर हवा का प्रवाह बना रहे। खंडित या टूटी हुई मूर्तियों को तुरंत मंदिर से हटा देना चाहिए।
pc- parbhat khabar
You may also like
कोलकाता केस : 11 दिन बाद खुला लॉ कॉलेज, पुलिस निगरानी के बीच छात्रों को मिला प्रवेश
दिल्ली : द्वारका जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 29 लोगों को किया डिपोर्ट
यूपी : फीस माफ होने के साथ शुरू हुई पंखुड़ी की पढ़ाई, बोली-थैंक्यू महाराज जी
मांग बढ़ने से भारत का सीमेंट उद्योग वित्त वर्ष 2026 में अधिक लाभ कमा सकता है : रिपोर्ट
बारिश का मौसम बना काल! टोंक में नदी में नहाते समय डूबा युवक, जानिए राजस्थान में कितना पहुंचा डूबकर हुई मौतों का आंकड़ा ?