इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा के लिए रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार लोगों को मनोनित किया हैं और ये चारों ही अपने आप में बड़ी हस्तियां है। जी हां राज्यसभा के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम, समाजसेवी सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला एवं इतिहासकार मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
4 लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनित किया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यसभा में सदस्यों की कुल संख्या 245 होती है। इनमें 233 निर्वाचित होते हैं। शेष 12 को राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान एवं समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के आधार पर मनोनीत किया जाता है। चार के मनोनयन के बाद राज्यसभा में अब यह कोटा पूरा हो गया है।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोनीत विशिष्ट व्यक्तियों वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम, समाजसेवी सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला एवं इतिहासकार मीनाक्षी जैन को को बधाई दी है। महाराष्ट्र के जलगांव में जन्मे उज्ज्वल देवराव निकम एक सफल वकील हैं। पद्मश्री से सम्मानित भी हैं। भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई से भी प्रत्याशी बनाया था, लेकिन कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से वे चुनाव हार गए थे। मुंबई में बम ब्लास्ट के दोषियों और अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने में निकम की कानूनी भूमिका अहम रही थी।
pc- vistaarnews.com
You may also like
कड़कती बिजली और बारिश के बीच गूंजे महादेव के जयकारे...काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन पर विशेष इंतजाम, वीडियो वायरल
बाल कलर कराने से पहले जान लें ये 5 चौंकाने वाली बातें,नंबर 3 सबसे जरूरी है!
थोक महंगाई दर में कमी से देश में विकास और मांग को मिलेगा बूस्ट : इंडस्ट्री
'एक युग का अंत…' बी. सरोजा देवी के निधन पर भावुक हुए खड़गे, सिद्दारमैया और रजनीकांत
'किसानों को खाद की कमी नहीं होनी चाहिए', अधिकारियों को सीएम योगी के सख्त निर्देश