Next Story
Newszop

Maharashtra: खाना बनाने वाली पर आ गया मालिक का दिल, बनने लगे रोज संबंध, पति को लगा पता तो वो भी...फिर एक दिन...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों का दिल दहल गया हैं। यहां एक शादी शुदा महिला अविवाहित शख्स अमित लवकुश मिश्रा के घर में खाना बनाने का काम करती थी। जहां पर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसे पत्नी के अवैध संबंध पर शक होने लगा था।

करती थी खाना बनाने का काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह अरविंद नजीर सूरतने नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। अरविंद की पत्नी अविवाहित शख्स अमित लवकुश मिश्रा के घर में खाना बनाने का काम करती थी धीरे-धीरे अमित के करीब आने लगी। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। अरविंद को अपनी पत्नी के इस रिश्ते पर शक होने लगा था जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। दो दिन पहले जब अमित अपने घर गैस सिलेंडर लेकर आया तो अरविंद को इस बारे में पता चला और पति-पत्नी के बीच बहस भी हुई।

कर दिया मर्डर
इसके बाद रात को यह बहस फिर से बढ़ गई। पत्नी ने गुस्से में अपने प्रेमी अमित को सब कुछ बता दिया। अमित तुरंत अरविंद के घर पहुंचा। वहां दोनों ने मिलकर अरविंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पत्नी ने पहले अरविंद को नींद की गोलियां दीं ताकि वह बेहोश हो जाए। इसके बाद अमित और पत्नी ने मिलकर लकड़ी के बल्लम से अरविंद के चेहरे पर कई वार किए। इस हमले में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन अरविंद के बड़े भाई अशोक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले अमित को गिरफ्तार किया और फिर पत्नी को।

pc- menshealth.com

Loving Newspoint? Download the app now