इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक भयानक हादसा सामने आया है। इस घटना में 18 लोागों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां एक प्राइवेट बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आई गई। मलबे के नीचे दबने से बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बालूघाट के पास हुआ। जब मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया।
चपेट में आ गई बस
जानकारी के अनुसार मलबे के गिरने से पूरी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की दुर्घटना में मौत हो गई। इधर हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कहां हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बालूघाट के पास मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब यह दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक गिरे भूस्खलन के मलबे ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे के भारी दबाव से बस पूरी दब गई और खड्ड के किनारे जा गिरी। बस के अंदर सवार सभी यात्री मलबे के नीचे दब गए।
pc- hindustan
You may also like
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी: 2026 में तीसरा विश्व युद्ध, भारत में क्या होगा?
सुंदर और सुशील होती है R नाम वाली` लड़कियां इनके गुण जानकर झटपट कर लेंगे शादी
दो बीवियों की जंग में गई शौहर की जान, दूसरी पत्नी पर हत्या का इल्ज़ाम!
तालिबान सरकार के विदेश मंत्री क्यों आ रहे हैं भारत, अफ़ग़ानिस्तान के मीडिया में ऐसी चर्चा
सर्जियो गोर पर अमेरिकी सीनेट ने लगाई मुहर, क्या भारत के लिए यह झटका है?