Next Story
Newszop

RSMSSB Final Result: राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 5778 पदों पर हुआ चयन

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आपने भी पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा दी थी तो यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5713 और अनुसूचित क्षेत्र के 720 पदों सहित कुल 6433 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

बोर्ड ने इनमें से 5778 पदों पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले साल 1, 2 और 3 दिसंबर को 6433 पदों के लिए पशु परिचर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 10 लाख 52 हजार 565 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

pc- careerpower.in

Loving Newspoint? Download the app now