अगली ख़बर
Newszop

Hemant Soren Angry On RJD: बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम को सीट न मिलने पर लालू-तेजस्वी की आरजेडी से नाता तोड़ेंगे हेमंत सोरेन!, मंत्री सुदिव्य कुमार के बयान से चर्चा तेज

Send Push

रांची। हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन से छह सीट मांगी थी, लेकिन एक भी सीट नहीं मिली। अब चर्चा है कि आरजेडी की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव में सीट न दिए जाने से जेएमएम के प्रमुख हेमंत सोरेन नाराज हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्दी ही झारखंड में आरजेडी से गठबंधन बनाए रखने के बारे में बड़ा फैसला ले सकते हैं। जेएमएम के नेता और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के बयान ने इन चर्चाओं और अटकलों को बल दिया है।

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि अगर महागठबंधन जेएमएम को सीट नहीं देना चाहता था, तो पहले ही बता देना चाहिए था। सुदिव्य कुमार ने आरोप लगाया कि जानबूझकर गुमराह किया गया। हेमंत सोरेन के मंत्री ने ये भी कहा कि बिहार में झारखंड के हितों से विश्वासघात हुआ है। इसे नहीं भूलेंगे। सुदिव्य कुमार ने ये भी कहा कि जेएमएम आदिवासियों की मजबूत आवाज है। इसे दबाने की कोशिश हुई है। जिसका प्रतिकार किया जाएगा। सुदिव्य कुमार के इस बयान से साफ है कि हेमंत सोरेन की जेएमएम और लालू व तेजस्वी यादव की आरजेडी के बीच ठन गई है।

झारखंड की हेमंत सोरेन ने 2024 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आरजेडी कोटे से संजय प्रसाद यादव को अपनी सरकार में मंत्री बनाया। इससे पहले जब जेएमएम की सरकार थी, उस वक्त भी हेमंत सोरेन ने आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद दिया था। जबकि, उस वक्त झारखंड विधानसभा चुनाव में सात सीट पर लड़ी आरजेडी सिर्फ एक ही सीट जीत सकी थी। हेमंत सोरेन के नाराज होने का बड़ा कारण ये है कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में छह सीट पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया था। इसके लिए हेमंत सोरेन पटना भी गए थे, लेकिन आरजेडी की ओर से उनकी जेएमएम के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी गई। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार न उतारने का एलान किया था।

The post Hemant Soren Angry On RJD: बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम को सीट न मिलने पर लालू-तेजस्वी की आरजेडी से नाता तोड़ेंगे हेमंत सोरेन!, मंत्री सुदिव्य कुमार के बयान से चर्चा तेज appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें