Next Story
Newszop

Neem benefits : गर्मियों में नीम के फूलों से बनाएं सेहत, डायबिटीज और कैंसर तक से लड़ने में सक्षम

Send Push
Neem benefits : गर्मियों में नीम के फूलों से बनाएं सेहत, डायबिटीज और कैंसर तक से लड़ने में सक्षम

News India Live, Digital Desk: Neem benefits : नीम के कड़वे पत्तों के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन क्या कभी नीम के फूलों के फायदों के बारे में जाना है? गर्मियों की तेज़ धूप और बढ़ते तापमान में नीम के फूलों का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। यही वजह है कि दादी-नानी तपती दोपहर में नीम के फूलों का शरबत और भुजिया बनाकर जरूर खिलाती थीं। इसके पीछे वजह है इनमें पाए जाने वाले खास पोषक तत्व और औषधीय गुण।

वैज्ञानिक शोध ने भी माना फायदेमंद

टेलर एंड फ्रांसिस जर्नल में प्रकाशित जून 2024 की एक रिसर्च के अनुसार, नीम के फूलों में मौजूद औषधीय गुण नीम के अन्य हिस्सों से भी अधिक प्रभावी और सुरक्षित हैं। शोधकर्ताओं ने क्लोरोफॉर्म, एथिल एसीटेट, इथेनॉल और मेथनॉल जैसे सॉल्वैंट्स का इस्तेमाल कर फाइटोकेमिकल्स निकाले। अध्ययन में पाया गया कि इथेनॉलिक अर्क मधुमेह (डायबिटीज) और कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है।

नीम के फूल आयुर्वेद में अत्यधिक महत्व रखते हैं। इनमें एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रोजाना नीम के फूलों का सेवन करने से:

  • खून साफ होता है।
  • त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो आता है।
  • मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • भूख बढ़ती है।
  • पेट के कीड़े खत्म होते हैं।
  • अपच, कब्ज, और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

उत्तर भारत में नीम के फूलों को सरसों के तेल और जीरे की छौंक लगाकर भुजिया के रूप में खाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में नीम के फूलों को कई व्यंजनों में शामिल किया जाता है। नीम के फूलों का शरबत पीने से डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

गर्मी के मौसम का असर घटाएं

गर्मियों में नीम के फूलों का नियमित सेवन शरीर को हीटवेव और तेज़ धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से रक्षा करता है। इसलिए, इस गर्मी में नीम के फूलों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं और खुद को स्वस्थ रखें।

Loving Newspoint? Download the app now