Next Story
Newszop

गर्मी भगाने के लिए रामबाण इलाज है गन्ने का जूस, इसे पीने से शरीर को पहुंचते हैं ये फायदे ..

Send Push


गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम के दौरान शरीर को ठंडा रखना बेहद ही जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में लू, चक्कर आना, शरीर में पानी की कमी होना और इत्यादि जैसी परेशानियां हो जाती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए गन्ने का जूस पीएं। गन्ने का जूस पीने से शरीर की रक्षा गर्मी से होती है और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं।

image

गन्ने में विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन पाए जाते हैं। इस रस को आमतौर पर पुदीना, नींबू का रस और अदरक डालकर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। तो आइए अब नजर डालते हैं, गन्ने के जूस के फायदों पर।


गन्ने के जूस के लाभ


पाचन तंत्र रहे सही



image


गन्ना का जूस पीने से पाचन तंत्र सही बना रहता है और खाना सही से पच जाता है। दरअसल गन्न मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ता है। जिससे की पाचन सही रहता है। साथ में ही वजन भी नहीं बढ़ता है। गन्ने का जूस पीने से कब्ज, दस्त व पेट से जुड़े अन्य रोगों से भी रक्षा होती है।


डिहाइड्रेशन से बचाएं

image


गर्मियों के मौसम में कई लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे चक्कर आने लग जाते हैं। कई बार तो डिहाइड्रेशन होने पर होंठ भी फट जाते हैं और इनमें बेहद ही दर्द होने लग जाता है। डिहाइड्रेशन होने पर बस एक गिलास गन्ने के जूस का पी लें। गन्ने के जूस को पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकेगा और ये तुरंत शरीर में पानी की कमी को पूरा कर देता है। डिहाइड्रेशन होने पर गन्न के रस में नींबू और पुदीना मिलाकर पीएं।


एनर्जी बूस्टर

image

गन्ने के जूस को एनर्जी बूस्टर के तौर पर भी देखा जाता है। इसका जूस पीने से शरीर में एनर्जी सही बनीं रहती है। इसलिए जो लोग आसानी से थक जाते हैं, वो लोग गन्ने के जूस को पी लें। इसे पीने से शरीर आसानी से नहीं थकता है और एनर्जी पूरे दिन बनी रहती है।


दिल की बीमारियों में कारगर

image

गन्ने का जूस दिल के लिए भी उत्तम माना जाता है और इसे पीने से दिल से जुड़े कई रोग सही हो जाते हैं। गन्ने का जूस शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर देता है। जिससे की दिल की कोशिकाओं में फैट जमा नहीं हो पाता है और दिल सही से काम करता है।


हड्डियों को देता है मजबूती

image

गन्ने का जूस पीने से हड्डियों को भी ताकत मिलती है। गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम मौजूद होते हैं। जो कि हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और इन्हें कमजोर नहीं होने देते हैं। इसलिए जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं और जिन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। वो गन्ने का जूस रोज पीया करें।

यूरीन में जलन की परेशानी करे दूर

image

शरीर के अंदर पानी की कमी होने से व गर्मी के कारण कई बार यूरीन में जलन की शिकायत हो जाती है। यूरीन में जलन होने पर अगर गन्ने का जूस पीया जाए। तो फौरन राहत मिल जाती है। गन्ने का जूस पीने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है और पेशाब के दौरान होने वाली जलन और दर्द से निजात मिल जाती है। साथ में ही किडनी स्टोन की समस्या होने पर भी गन्ने का जूस पीना लाभकारी होती है।


गन्ने का जूस पीने से जुड़े नुकसानगन्ने का जूस अधिक पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए शुगर से ग्रस्त लोग इसका सेवन करने से बचें।


अधिक गन्ने का जूस पीने से कई बार पेट भी खराब हो जाता है।


अगर गन्ने को सही से साफ करके ये जूस न बनाया जाए तो इससे कई रोग लग सकते हैं। इसलिए जब भी गन्ने का जूस पीएं तो ये देख लें की ये साफ तरीके से निकाला जाए।



Loving Newspoint? Download the app now