दुबई: यूएई के दुबई में रहने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के निधन हो गया है। वे महज 32 साल के थे। डिजिटल दुनिया के स्टार अनुनय की मौत की खबर जब उनके लाखों चाहने वालों को जब सोशल मीडिया के माध्यम से मिली तो वे हैरान रह गए। अनुनय के परिवार ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है। अनुनय सूद के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। वह 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन साल के लिए फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल थे।
अनुनय सूद की फोर्ब्स प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं का विवरण देकर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में दुबई में अपनी डिजिटल परफॉर्मेंस और मार्केटिंग एजेंसी स्थापित की। अनुनय ने अब तक 46 देशों का दौरा किया था और दुनिया के सभी 195 देशों और क्षेत्रों की यात्रा करने का लक्ष्य रखा हुआ था।
अनुनय सूद की संपत्ति
अनुनय सूद को भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल इनफ्लुएंसरों में गिना जाता था। वह अपनी फोटोग्राफी और अनोखी कहानी कहने वाली शैली के लिए मशहूर थे। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्विटजरलैंड टूरिज्म, विजिट सऊदी और न्यूजीलैंड टूरिज्म जैसे दुनिया के प्रमुख टूरिज्म बोर्ड के साथ कोलैब्रेशन किया था। अनुनय ने दो साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में बताया था कि वह बॉस के घर में व्लॉग करने वाले पहले यूट्यूबर हैं। वीडियो में सूद प्रतियोगियों से मिले थे।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में इन्फ्लुएंसल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के हवाले से अनुनय सूद की संपत्ति लगभग 7-8 करोड़ रुपये बताई गई है। इसका अलावा इंस्टाग्राम पर ब्रांड डील से उन्हें कथित तौर पर 3800 से 5200 डॉलर हर महीने और यूट्यूब पर 400 से 9000 डॉलर हर महीने की आमदनी हुई।
मौत के कारणों का नहीं चला पता
इस बीच अनुनय सूद की मौत के बारे में जानकारी देते हुए उनके परिवार ने प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा है। अभी तक सूद की मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आखिरी समय में वह अमेरिका के लास वेगास में थे। लास वेगास के अधिकारियों ने भी अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है। अनुनय के निधन से टूरिज्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक सदमे में हैं।

You may also like

सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन... सट्टेबाजी एप केस में करोंड़ों की संपत्ति हुई जब्त, क्या है पूरा मामला?

पूर्व MLA के बेटे को पुलिस ने शादी समारोह से किया अरेस्ट, जेल में पिता शाहनवाज राणा को मोबाइल पहुंचाने का आरोप

कार का व्हील बैलेंसिंग क्या है और यह क्यों जरूरी है? यहां जानें फुल डिटेल

जिहाद की आग में इस्लामाबाद को जला देंगे... पाकिस्तान में पंजाब तक पहुंचे TTP के आतंकी, इस्लामिक निजाम का किया ऐलान

राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम एक छोटे पटाखे से ज्यादा कुछ नहीं था: सीएम देवेंद्र फडणवीस