आयशा खान को पहले शायद ही कोई जानता था, लेकिन 'बिग बॉस 17' के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी ऐसी बढ़ी की चर्चे साउथ फिल्म इंडस्ड्री से तक पहुंच गए। शो से बाहर आने के बाद जहां आयशा को कई म्यूजिक वीडियोज मिले, तो वहीं साउथ की फिल्मों में भी वह खूब काम कर रही हैं। आयशा की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही आयशा ने लाल साड़ी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस पागल हो गए हैं।आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, और साथ में लिखा है- ये लाल इश्क। सुर्ख लाल साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में आयशा एकदम मदहोश करने वाले अंदाज में पोज दे रही हैं। उनकी खूबसूरती से लेकर फिगर तक पर यूजर्स फिदा हो गए हैं और तारीफ कर रहे हैं। आयशा के वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्सआयशा खान के इस वीडियो को एक दिन में 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और हजारों कमेंट्स हैं। एक यूजर का कमेंट है, 'तू इतनी खूबसूरत है, फिदा दीदार पे तेरे।' एक यूजर ने साड़ी में लिपटीं आयशा खान को देखलिखा, 'ये है असली भारतीय नारी।' एक और कमेंट है, 'बिग बॉस ने आपको फेमस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।' होली मनाने पर ट्रोल हुई थीं आयशा खानकुछ समय पहले ही आयशा खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अभिषेक कुमार के साथ होली खेलती नजर आई थीं। इस वीडियो को देख कुछ लोग भड़क गए थे, और उन्होंने आयशा को खरी-खोटी सुनाते हुए सवाल किया था कि वह रमजान में कैसे होली खेल सकती हैं। आयशा खान का करियरआयशा खान के करियर की बात करें, तो उन्हें भले ही अब जाकर पॉपुलैरिटी मिली हो, पर उन्होंने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में एक जूनियर आर्टिस्ट के रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'बालवीर रिटर्न्स' में नजर आईं। आयशा ने फिर साल 2022 में फिल्म 'मुखचित्रम' से तेलुगू सिनेमा में एक्टिंग डेब्यू किया।
You may also like
भारत के इन राज्यों में रहते है सबसे ज्यादा मुस्लिम, हिन्दू है बहुत कम ⁃⁃
चुनौतियों से भरी पहेलियाँ: क्या आप इनका सही उत्तर दे पाएंगे?
ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर हरा लिबास आखिर क्यों पहनते है, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह ⁃⁃
कुत्ते गाड़ी के टायर और खंबे पर ही पेशाब क्यों करते है, जानें यहाँ‟ ⁃⁃
Toll Tax : हाईवे पर अब नहीं देना होगा टोल टैक्स, वाहन चालकों को हुई मौज, देखें पूरी जानकारी ⁃⁃