पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई। पूरा देश स्तब्ध है। और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। बड़े-बड़े सितारे बयानबाजी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अगला वेकेशन कश्मीर में मनाने की बात कही थी। वहीं, अब राखी सावंत भी बोलीं हैं। बुर्का पहने, उन्होंने एक वीडियो बनाया है और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। कहा है कि इंडिया से बाहर नहीं जाएंगे। कश्मीर में ही छुट्टियां मनाएंगे। उन्होंने लोगों से साथ मांगा है। वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, 'सलाम वालेकुम सभी को, नमस्ते, जय भारत, जय भीम। जय हिंदुस्तान। भारत माता की जय। खुश हैं आप। हम सब एक हैं। हमारे हिंदुस्तान से मुसलमानों को कोई निकाल नहीं सकता। जितना हिंदुओं का भारत है। उतना मुसलमानों का है। तुम लोग हिंदू-मुस्लिम न करो। बच्चे न बनो। बड़े बन जाओ। रहम करो खुदा पर। खुदा को कितना दर्द हो रहा है कि इनको मैंने बनाया और ये सारे मेरे बच्चे हैं। मेरे बंदे हैं क्यों लड़ मर रहे हैं क्या चाहिए इन्हें।' राखी सावंत ने कश्मीरियों को भाई-बहन कहाराखी सावंत ने आगे कहा, 'अगला मेरा वेकेशन कश्मीर में करूंगी। हम सबका फर्ज बनता है कि हम कश्मीर जाएं। हमारा अगला वेकेशन जो है, वो कश्मीर में होना चाहिए। कश्मीर हमारा है। कश्मीर के जितने भी कश्मीरी हैं, वो हमारे हैं भाई-बहन। वो हमारा पर्यटन है। छुट्टियां मनाने हम सब वहीं जाएंगे। कसम खा लो। इंडिया के बाहर नहीं जाएंगे। कश्मीर जाएंगे।' राखी सावंत ने कश्मीर जाने पर दिया जोरराखी सावंत ने शहीदों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं जाऊंगी कश्मीर। क्या आप मेरा साथ देंगे। उन सबने अपनी जान देकर भी हमें बचाया है। जिस तरह जवान अपनी जान देकर हमें और देश को बचाते हैं। कश्मीरियों ने जान देकर हमें बचाया है। भाइयों डरो मत। हम सब जाएंगे। मैं चलूंगी आपके साथ। कौन कौन आएगा मेरे साथ। मैं आप सबके साथ चलूंगी कश्मीर। पूरा बॉलीवुड चलेगा आप सबके साथ कश्मीर।'
You may also like
गुजरात: 'शादी में आए लोगों को बांग्लादेशी समझकर उठा ले गई पुलिस', क्या है पूरा मामला
कोचिंग सेंटर में प्यार फिर लिवइन में लिये मजे.. अब फ्रिज में खत्म हो गई कहानी ⤙
गोपालगंज में दिव्यांग पिता का इलाज कराने पहुंची बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
प्राइवेट पार्ट काटा-आंखें निकाली बाहर, बिहार में बुजुर्ग को दी ऐसी खौफनाक मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह ⤙
महादेव की इन 5 राशियों पर बरस रही कृपा, धन से भर देंगे देंगे तिजोरी होंगे सभी मनोकामना पूर्ण