'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का फिनाले बस आने ही वाला है और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैजल शेख शो को जीतने के लिए मैदान में हैं और कड़ी टक्कर लगातार छिड़ी हुई है। नए एपिसोड में, सभी की निगाहें गौरव खन्ना पर टिकी थीं क्योंकि उन्होंने जजों रणवीर बरार और विकास खन्ना को शहद से टपकती एक शानदार डिश खिलाकर चौंका दिया।शेफ़ काफ़ी इंप्रेस दिखे और गौरव खन्ना की शानदार कुकिंग की तारीफ़ करते नहीं थक रहे थे। खैर, नए अपडेट में गौरव को उनकी इसी डिश के लिए जमकर भला-बुरा कहा जा रहा है। उन पर स्विट्जरलैंड के एक शेफ़ द्वारा बनाई गई मिठाई की नकल करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने तुरंत नोटिस किया कि गौरव की डिश स्विस शेफ़ डाइव्स जोश द्वारा बनाई गई डिश से काफ़ी मिलती-जुलती थी, जो पहले उनके इंस्टाग्राम फ़ीड पर भी दिखाई दे चुकी है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का प्रोमोइस बीच, प्रोमो में रणवीर बरार प्रेजेंटेशन से पूरी तरह से इंप्रेस दिखे। डिश को देखकर उन्होंने कहा, 'ये डिजर्ट ज़िंदा है, बूंद-बूंद गिर रही है।' उन्होंने कहा कि एक पल के लिए वे पूरी तरह से अवाक रह गए थे। विकास खन्ना भी उतने ही इंप्रेस हुए। उन्होंने कहा, 'कई बार ऐसा लगता है कि मैंने सबकुछ देख लिया है और यह सिर्फ़ दोहराव है। लेकिन यह... यह कुछ नया है। यह उम्मीद नहीं की थी।' रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'एक ही दिल है दोस्त, कितनी बार जीतोगे?'
Whoevr the owner of dish I want to tell him
— Naz (FAN ACCOUNT) (@naz_maan2022) April 3, 2025
Sir u prepared beautiful dish & #Gauravkhanna took it as an inspiration, rest dish is different
In #CelebrityMasterChef evry contestant is doing same🤷🏻♀️
nothing is new
even 2day guest chef made it clear
They r actors not trained chefs https://t.co/z6CMLSODqk pic.twitter.com/uYddrcXiGf
शेफ चौंक गएशेफ़ ने खुद शो और गौरव की इस डिश को शेयर कर दिया। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोमो क्लिप शेयर करते हुए, डाइव्स जोश ने एक चुटीले इमोजी के साथ लिखा, 'बहुत बढ़िया, बहुत क्रिएटिव...' दूसरी स्टोरी में, उन्होंने अपनी डिश को दिखाकर लिखा, 'द ओरिजिनल।'no but this is so embarrassing oh dear lord 😭😭
— •ھ• 🍉 (@baskahaaniyan) April 3, 2025
the OG chef whose idea gaurav khanna replicated without giving no credits presenting it as his own recipe/concept/idea (whatever you call) posted it on his story ☠️☠️ pic.twitter.com/TydVJw2bGG
You may also like
SRH vs GT: अपने होम ग्राउंड पर सिराज ने गेंद से बरपाया कहर, GT के लिए फेंका मैच विनिंग स्पेल
कामाख्या मंदिर का यह गुप्त रहस्य जानकार होश उड़ जाएंगे आपके. दुनिया से था अब तक छुपा। ⁃⁃
मृत्यु के बाद व्यक्ति के शरीर को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता? जानिए किस बात का होता है भय। ⁃⁃
भूखे मर जाना लेकिन शनिवार को गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना रुठ जाएंगे शनिदेव, झेलनी पड़ सकती हैं ढेरों परेशानियां। ⁃⁃
आखिर आत्मा शरीर में किस स्थान पर करती है निवास? इस बारे में क्या कहते हैं शास्त्र और विज्ञान? जानिए ⁃⁃