Next Story
Newszop

अंजलि अरोड़ा को डांस करना पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों का सटका माथा, बोले- 4 दिन तो रुक जाती, देश दहल रहा है

Send Push
अंजलि अरोड़ा का नया इंस्टाग्राम रील एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि ने इस वीडियो में अपने डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज को दिखाया है, लेकिन इस बार उनका यह वीडियो निगेटिव कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में है। वीडियो में ब्लू कलर की ड्रेस पहने वो हनी सिंह के गाने 'मनी मनी' पर डांस करती नजर आ रही हैं।नेटिजन्स ने उनके इस रील पर मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं, जिसमें कई लोगों ने उनके डांस और लुक की तारीफ की, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ओवर-ड्रामैटिक और अनावश्यक बताया है। अंजलि अरोड़ा ने पहलगाम हमले के बीच इस तरह का डांस वीडियो शेयर किया है, इसके लिए भी लोग उन्हें जमकर सुना रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा को डांस करना पड़ा भारीकई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अंजलि अरोड़ा के वीडियो को 'ध्यान खींचने की कोशिश' करार दिया है। एक यूजर ने लिखा- हर बार वही स्टाइल, कुछ नया क्यों नहीं करतीं? वहीं, एक ने कहा- यह रील्स सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हैं, इसमें कोई टैलेंट नहीं दिखता। एक ने कहा- 4 दिन तो रुक जाती, देश में इतनी बड़ी घटना हो गई। कई लोगों ने उन्हें इस बीच डांस करने के लिए बहुत कुछ कहा। सोशल मीडिया पर उनकी हर रील को मिलने वाली तारीफों के बीच इस तरह की आलोचनाएं भी उनके लिए चुनौती बन रही हैं। अंजलि अरोड़ा को फिर मिली नफरतहालांकि, अंजलि अरोड़ा पहले भी ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं और उन्होंने हमेशा अपने आलोचकों को जवाब देने का रास्ता चुना है। इस वीडियो पर भी कुछ फैंस उनके समर्थन में उतरे हैं, जिन्होंने कमेंट किया कि अंजलि का आत्मविश्वास और मेहनत काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन निगेटिव कमेंट्स की संख्या इस बार ज्यादा दिखाई दे रही है, जो उनके कंटेंट की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है। कुछ लोगों का मानना है कि बार-बार एक जैसी रील्स पोस्ट करने से उनके फॉलोअर्स का एक वर्ग ऊब रहा है। अंजलि अरोड़ा का वीडियो बना चर्चा का विषययह पहली बार नहीं है जब अंजलि अपने रील्स को लेकर विवादों में आई हैं। पहले भी उनकी कुछ रील्स और अंजलि के कथित MMS विवाद ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया था। इस बार भी उनके इस वीडियो ने लोगों को दो खेमों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग उनके स्टाइल को पसंद कर रहे हैं, वहीं आलोचकों का कहना है कि अंजलि को अपने कंटेंट में विविधता लाने की जरूरत है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अंजलि इन निगेटिव कमेंट्स का जवाब कैसे देती हैं और अपने फैंस को कैसे लुभाती हैं।
Loving Newspoint? Download the app now