विराट ने अभी हाल ही में टेस्ट मैच से संन्यास लिया है, जिसके बाद फैंस के बीच भी काफी निराशा है। हर कोई यही बोल रहा है किंग का शासन अभी और था! खैर राजा जब प्रजा को छोड़ता है, तो यकीनन उसके मन में भी 10 सवाल होते हैं, ऐसे में महाराज जी ने भी विराट से ये पूछ लिया, ‘क्या प्रसन्न हो’? इसके बाद वे विराट कोहली को जिंदगी की कुछ सीख देने लगे। बता दें, अनुष्का और विराट तीसरी बार प्रेमानंद जी महाराज जी से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से पहली बार मिलने गए थे। इसके बाद फिर से इसी साल 10 जनवरी को वो यहां पहुंचे थे। अगर आप भी अपने मन को शांत करने के लिए यहां जाना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं आखिर कैसे मिलते हैं महाराज जी के दर्शन।
(All photo: premanand maharaj ji@insta)
कहां रहते हैं प्रेमानंद महाराज जी?
रात में कितने बजे होते हैं दर्शन?
कैसे सुन सकते हैं सत्संग
इसी समय पर कर सकते हैं बातचीत अगर आप अकेले में बातचीत करना चाहते हैं, तो टोकन लें और फिर इसके लिए आपको अगले दिन सुबह 6:30 बजे आश्रम आना पड़ेगा। इसमें करीबन एक घंटे तक आश्रम में महाराज से प्रश्नों के जवाब ले सकते हैं। अगर आपको ये टोकन ना भी मिले तो आप 7:30 बजे महाराज जी के दर्शन कर सकते हैं।
ऐसे पहुंच सकते हैं यहां?प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आपको वृंदावन जाना पड़ेगा। इसके लिए मथुरा रेलवे स्टेशन तक जाएं और फिर यहां से बस या टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, जैसी आसपास की जगहों से अगर आ रहे हैं, तो बस सुविधा या फिर अपनी पर्सनल कार से यहां आ सकते हैं।
(All photo: premanand maharaj ji@insta)
कहां रहते हैं प्रेमानंद महाराज जी?
प्रेमानंद महाराज जी वृंदावन में रहते हैं, बता दें वे वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास छटीकरा रोड पर श्री कृष्ण शरणम नाम की एक सोसाइटी में निवास करते हैं।
रात में कितने बजे होते हैं दर्शन?
रात के समय महाराज जी के दर्शन करना चाहते हैं, तो करीबन 2:30 बजे उनके आश्रम श्री राधाकेली कुंज के पास जा सकते हैं। ये आश्रम इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर भक्तिवेदनता हॉस्पिटल के एकदम सामने हैं।
कैसे सुन सकते हैं सत्संग

प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुनने के लिए आपको दो दिन का समय लगेगा, दरअसल, आश्रम में हर दिन सुबह 9:30 बजे महाराज के शिष्यों की तरफ से अलग-अलग टोकन देने पड़ते हैं। आप इसी टोकन की मदद से अगले दिन महाराज जी के दर्शन करने जा सकते हैं।
इसी समय पर कर सकते हैं बातचीत अगर आप अकेले में बातचीत करना चाहते हैं, तो टोकन लें और फिर इसके लिए आपको अगले दिन सुबह 6:30 बजे आश्रम आना पड़ेगा। इसमें करीबन एक घंटे तक आश्रम में महाराज से प्रश्नों के जवाब ले सकते हैं। अगर आपको ये टोकन ना भी मिले तो आप 7:30 बजे महाराज जी के दर्शन कर सकते हैं।
ऐसे पहुंच सकते हैं यहां?प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आपको वृंदावन जाना पड़ेगा। इसके लिए मथुरा रेलवे स्टेशन तक जाएं और फिर यहां से बस या टैक्सी की सुविधा ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, जैसी आसपास की जगहों से अगर आ रहे हैं, तो बस सुविधा या फिर अपनी पर्सनल कार से यहां आ सकते हैं।
You may also like
Amazon Prime Video पर सीमित विज्ञापनों की शुरुआत 2025 में
Immunity booster : सुबह खाली पेट लें हल्दी और शहद, कई गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
Thok mahangai dar mein narmi:अप्रैल में 13 महीने के निचले स्तर पर, घटकर 0.85% हुई
2025 में भारतीय सिनेमा के शीर्ष 5 सबसे बड़े हिट फिल्में
आमिर खान की वापसी: सिताारे ज़मीन पर और खेल फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता