अहमदाबाद: गुजरात के वलसाड में तेंदुए को देखे जाने के बाद खौफ फैल गया है। वन विभाग के अनुसार जिले के चनवई गांव में तेंदुए की हलचल सामने आई है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से लोग अपने घरों में कैद हैं। तेंदुए के आम के पेड़ पर बैठकर आराम करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वन विभाग ने गांव के जिस हिस्से में तेंदुए को देखा गया था। उसी हिस्से में एक पिंजरा लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वलसाड में पहले भी तेंदुए को देखा गया था लेकिन इस बार गांव के नजदीक तक उसकी मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले सुनसान जगह पर न जाएं। जंगल और खेतों की तरफ जाते वक्त सावधानी बरतें।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
पहला मौका नहीं है
वलसाड में आसपास तेंदुए के देखे जाने का यह पहला मामला नहीं हैं। साल 2023 में जिले की अतुल कालोनी में तेंदुआ पहुंच गया था। इस महीने की शुरुआत में तेंदुए को घडोई गांव में देखा गया था। तब लोगों ने तेंदुए की हलचल को कैमरे में कैद किया था।
You may also like
खाटूश्याम से लौटते समय 11 श्रद्धालुओं की मौत
क्या है रजनीकांत की नई फिल्म 'कुली' में खास? जानें रिलीज़ से पहले की बातें!
यमुना नदी का होगा कायाकल्प, दिल्ली जल बोर्ड ने 917 करोड़ के सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
बिहार चुनाव : 'राम' नाम की सियासी परंपरा और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बनी राजनगर सीट
यूपी के बलरामपुर में युवती से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्त गिरफ़्तार