पटना: बिहार में मानसून की गतिविधि बीते दिन कमजोर रही। दक्षिण बिहार और उत्तर पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार के अधिकांश भागों के राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है। केवल कहीं-कहीं हल्की फुहार या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्व भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और 30 से 40 कि.मी./ घंटा से तेज हवा चलने की संभावना है।
आज बिहार का मौसम रहेगा सामान्य, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 5 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 6 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के लिए राज्य का पूर्वानुमान जारी किया है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
33 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तापमान
मौमस विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है।
बीते दिन मधुबनी रहा सबसे गर्ममौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। राज्य का सर्वाधिक तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों में कितना तापमान रहा?

- मधुबनी – 35.5°C (सबसे अधिक)
- अररिया – 32.9°C (0.9 डिग्री की बढ़त)
- गया – 34.1°C (1.3 डिग्री की गिरावट)
- पटना – 34.3°C (0.3 डिग्री की कमी)
- भागलपुर – 33.0°C (0.9 डिग्री की कमी)
- दरभंगा – 34.4°C (1.0 डिग्री की गिरावट)
- पूर्णिया – 34.5°C (0.7 डिग्री की कमी)
- औरंगाबाद – 33.7°C (1.4 डिग्री की बढ़त)
You may also like
नित्यानंद राय का विपक्ष पर वार, 'सिर्फ लड़ाई-झगड़े में ताकत और बुद्धि लगाते हैं'
रायबरेली में भाजपा ने रोका राहुल गांधी का काफिला, धरने पर बैठे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह
भारत ने हासिल की 250 गीगावाट हरित ऊर्जा क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि
Hunter से लेकर Classic तक, Royal Enfield की इन गाड़ियों के टूटे दाम, इनती सस्ती हुईं 350cc बाइक्स
CP Radhakrishnan May Take Oath On September 12th : सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को ले सकते हैं शपथ, बंगला, गाड़ी, जेड प्लस सुरक्षा समेत मिलेंगी तमाम सुविधाएं