कल का मौसम 23 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश का सिलसिला खत्म हो चुका है और कई राज्यों में रात के समय बेहद हल्की ठंडक भी नजर आने लगी है। इस बीच पूरे देश में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट सामने आया है। मौसम विभाग ने कल यानी 23 अक्तूबर से लेकर 24 अक्तूबर तक दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसका कारण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र को बताया जा रहा है। इस नए मौसम क्षेत्र के चलते दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण के चलते हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। बालत बिगड़ते देख राजधानी में ग्रैप-2 चरण लागू कर दिया गया है। IMD के मुताबिक 24 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?IMD के मुताबिक 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, आज राज्य में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?IMD ने हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। उसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 18–22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?उत्तराखंड में 22 अक्टूबर को कहीं-कहीं पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। अन्य दिनों में (23–25 अक्टूबर) मौसम सामान्य रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की फुहारें हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

You may also like

चेन्नईयिन एफसी ने एआईएफएफ सुपर कप के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषित की

चित्रगुप्त मंदिर में दो दिवसीय पूजन कलश विसर्जन के साथ संपन्न

कन्नौज के कचरा संग्रहण केंद्र पर पैंथर का डेरा, वन विभाग कर रहा निगरानी

AUS vs IND 3rd ODI: जोश इंगलिस IN मार्नस लाबुशेन OUT, सिडनी वनडे के लिए ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

ना सचिन तेंदुलकर ना विराट कोहली... योगराज सिंह ने फिर दिया अजीबोगरीब बयान, इस क्रिकेटर को बताया भारत का नंबर 1