जगदलपुर: बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे इस दौरान वह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल। अमित शाह के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं, नक्सल प्रभावित इलाके होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि बस्तर का दशहरा समारोह 75 दिनों तक चलता है।
4 अक्टूबर को आएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को आएंगे। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय की तरफ से अमित शाह को बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया था। अमित शाह के दौरे की जानकारी राज्य के डेप्युटी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी।
'बस्तर दशहरे में शामिल होने के लिए उत्सुक'
हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी बस्तर दौरे को लेकर जानकारी दी थी। अमित शाह ने सोशल मीडिया में लिखा था- 'नक्सलवाद से मुक्ति और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूमधाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के ‘मुरिया दरबार' में आने का निमंत्रण मिला। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।'
75 दिनों तक चलता है बस्तर का दशहरा
बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के सबसे त्योहारों में से एक माना जाता है। ये दुनिया के सबसे लंबे चलने वाले त्योहारों में से एक है। बस्तर में दशहरे का पर्व 75 दिनों तक के लिए मनाया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग आते हैं। बस्तर दशहरे में आदिवासी परंपरा की भी झलक देखने को मिलती है।
बस्तर में कमजोर हो रहा नक्सलवाद
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के कई टॉप लीडरों को मार गिराया है जिसके बाद माओवादी संगठन कमजोर और बिखरे हुए हैं।

You may also like
Women's Cricket World Cup 2025: भारतीय टीम का जीत से आगाज, श्रीलंका को 59 रनों से दी मात
नवमी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के मंदिरों में किया दर्शन पूजन, देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की
फ़िलिपींस: सेबू में जानलेवा भूकंप में 60 लोगों की मौत, 600 से अधिक आफ़्टरशॉक्स से दहशत
RBI देगा त्योहारी तोहफा? लोन EMI पर आज बड़ा ऐलान!
RBI MPC: नहीं हुआ रेपो रेट में कोई भी बदलाव, पहले की ही तरह रेपो रेट 5.50 प्रतिशत पर स्थिर, जानें डिटेल्स