कल का मौसम 19 मई 2025: देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। कई राज्यों में भीषण लू जारी है तो कहीं-कहीं आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि कल कुछ राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में येला अलर्टदिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कल मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी (40-50 किमी/घंटा) के साथ तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में लू की स्थितिउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल आपके यहां कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोपराजस्थान में कल भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बीकानेर और गंगानगर जैसे उत्तरी जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश और आंधी (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?पंजाब और हरियाणा में कल को मौसम में बदलाव के आसार हैं। हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोनों राज्यों में शुष्क और गर्म मौसम के बीच छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिशमध्य प्रदेश में कल पश्चिमी क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल और ग्वालियर में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) की चेतावनी दी है। बिहार में बारिश के असारबिहार में कल तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिशपश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। गंगा के तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। कोलकाता में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारीजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। शिमला और श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
You may also like
जींद : १२वीं का परिणाम घोषित होने के बाद अब महाविद्यालयों में दाखिले की दौड़ १९ से
2029 तक देश की हर पंचायत में पैक्स की स्थापना : अमित शाह
फरीदाबाद : प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए जारी रहेगी सीलिंग कार्रवाई: निगमायुक्त
सोनीपत:प्रोफेसर अली खान विवादित बयान से माहौल गर्माया
पाक एंबेसी में वीजा लेने गई तो अधिकारियों के संपर्क में आई ज्योति