अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स की टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में मुंबई की टीम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने आई। मुंबई के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने संभाली। हालांकि रोहित तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। लेकिन बेयरस्टो ने पंजाब के गेंदबाजों को जमकर धोया। हालांकि जिस तरह बेयरस्टो इस मैच में आउट हुए उसने सभी को हैरान कर दिया।
बेयरस्टो ने फेंका अपना विकेटमुंबई इंडियंस के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि उन्होंने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया। पंजाब के लिए मैच का 7वां ओवर विजय कुमार वैशाख फेंक रहे थे। लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने एक स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। ये एक स्लोअर गेंद थी और बेयरस्टो इसे पढ़ ही नहीं पाए। गेंद ठीक से बल्ले पर आई नहीं और बेयरस्टो का सीधा सा कैच पीछे विकेटकीपर जोश इंग्लिश ने लपक लिया।
बेयरस्टो ने खेली दो शानदार पारियां
जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल के इस सीजन में रेयान रिकेलटन की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ 22 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर में 24 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। सीधा नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलने वाले बेयरस्टो ने अबतक कमाल का प्रदर्शन किया है।
जॉनी बेयरस्टो को रयान रिकलेटन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए मुंबई टीम छोड़कर दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड का यह स्टार केवल एक अस्थायी रिप्लेसमेंट है।

Rain break? No problem!#JonnyBairstow picked up right where he left off, punishing the short ball in sight! 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 1, 2025
Will he set the tone again with another sparkling start for #MI? 👀🔥
LIVE NOW 👉 https://t.co/ojL4yAtejV #IPLPlayoffs | #Qualifier2 | #PBKSvMI on Star Sports… pic.twitter.com/J0OwpZanif
बेयरस्टो ने खेली दो शानदार पारियां
जॉनी बेयरस्टो को आईपीएल के इस सीजन में रेयान रिकेलटन की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ 22 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर में 24 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। सीधा नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलने वाले बेयरस्टो ने अबतक कमाल का प्रदर्शन किया है।
जॉनी बेयरस्टो को रयान रिकलेटन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए मुंबई टीम छोड़कर दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड का यह स्टार केवल एक अस्थायी रिप्लेसमेंट है।
You may also like
सुहागरात पर दूल्हे को क्यों पिलाया जाता है केसर का दूध, क्या वाकई में इस से मिलता है Sexual Boost? जानें यहाँ
IRCTC लाया राम जन्मभूमि के दर्शन का सुनहरा मौका, जानें कितने रुपये में मिलेगा पूरा टूर पैकेज और क्या-क्या होंगी सुविधाएं
सिरसा में सरपंच पद के चार, पंच के 22 व ब्लॉक समिति के तीन सदस्यों के लिए होंगे उप चुनाव
कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकार लगाई
'नो एंट्री-2' से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, निर्देशक अनीस बज्मी ने लगाई मुहर