नई दिल्ली: राजधानी की दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक संगीत समारोह स्थल के पास कथित रोड-रेज की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनसे पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो ऑनलाइन सार्वजनिक होने के बाद मामला सामने आया।
एक अधिकारी के अनुसार घटना दो नवंबर की रात को हुई, जब शिकायतकर्ता अपनी तीन मित्रों (दो महिलाएं) के साथ द्वारका सेक्टर 10 में गायक तलविंदर के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब उनकी कार (पंजाब के पंजीकरण नंबर वाली) कार्यक्रम स्थल के पास भारी ट्रैफिक से गुजर रही थी तभी कथित तौर पर वह एक अन्य वाहन से टकरा गई।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई
अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद तीन नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, दूसरी गाड़ी (हुंडई वरना) - गुरुग्राम के पते पर पंजीकृत पाई गई लेकिन उसमें सवार कथित लोग वहां नहीं रहते थे।
आरोपी की हुई पहचान
उन्होंने कहा कि बाद में एक टीम ने एक आरोपी की पहचान पुनीत के रूप में की। घटना में दो अन्य लोग शामिल थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कोई चोट नहीं आई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

'2.75 के बदले 4.16 रुपये प्रति यूनिट और 62 हजार करोड़', बिहार में बिजली घोटाला! पढ़िए आरके सिंह का दावा

अमेरिका में सरकार के शटडाउन से हजारों फ़्लाइट्स कैंसिल, कई उड़ानों में देरी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बदला भारतीय टीम का उपकप्तान, गंभीर के चहेते को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ट्रेन केˈ AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी GRP ने पूछा “तुम दोनों क्या कर रहे हो?” पता चलते ही फूले हाथ पैर तुरंत भागे अफसर﹒

समुद्र केˈ किनारे महिला को मिली एक अजीब चीज, रातोंरात बन गई करोड़पति, आपको मिले तो संभालकर रखना﹒