अगली ख़बर
Newszop

कल का मौसम 05 नवंबर 2025: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, जानें अपने प्रदेश का हाल

Send Push
कल का मौसम 05 नवंबर 2025, नई दिल्ली: मॉनसून का मौसम भले ही बीत चुका है, लेकिन कई राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसमराजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देर रात और सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, प्रदूषण आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। कई स्थानों पर AQI 300 के पार जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश में मौसम का रुख अब पूरी तरह बदल गया है। दिन की तीखी धूप में कमी और रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम अब सुहाना होने लगा है। बुधवार यानी 5 नवंबर को रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले 2 दिनों में पारा करीब 4 डिग्री तक गिर सकता है। दिन के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है, जब रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा होगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा ठंड बढ़ाएगा। देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय शीत लहर परेशान कर सकती है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद 6 और 8 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

You may also like

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें