अशोकनगर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अशोकनगर पहुंचे थे। वहां उन्होंने शहर में चल रहे जैन मुनि सुधा सागर जी महाराज के शिविर में पहुंचकर मुनि महाराज का आशीर्वाद लिया। मुनि सुधा सागर जी ने लोकसभा अध्यक्ष बनने के पीछे के कारण बताया और उन्हें मुनि बनने की सलाह दे डाली। जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया।
दरअसल, जैन समाज के पर्युषण पर्व में शामिल होने शुक्रवार की सुबह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला हेलीकॉप्टर से अशोकनगर पहुंचे। जहां पर सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग में लगभग 10 से 20 मिनट का वक्त लगा। शहर के नेहरू डिग्री कॉलेज प्रांगण में अस्थाई रूप से हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन तेज बारिश के चलते किसी तरह की कोई समस्या ना आए, इसलिए हेलीपैड को बारिश के बीच ट्रिपल से ढक दिया गया। बारिश के कारण लोकसभा अध्यक्ष जिनका निर्धारित कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे का था, बारिश के कारण आधे घंटे लेट 9:08 मिनट पर हुआ।
दो बार लोकसभा अध्यक्ष बने अब मुनि महाराज और बन जाओ -
शिविर में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में मुनि सुधा सागर जी महाराज ने देश को स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने कहा था कि इंडिया नहीं, भारत बोलो। यह अंग्रेज तो चले गए लेकिन हमारे देश का नाम इंडिया कर गए। यह गुलामी वाला नाम है। उन्होंने ओम बिड़ला को लेकर कहा कि ऐसा शांत स्वभाव, चेहरे पर मुस्कुराहट, यह एक साधु के भाव होते हैं, जो आप में है। पक्ष हो या विपक्ष, सभी को साथ में लेकर चलते हो। किसी के साथ भेदभाव नहीं। इसी कारण तुम्हें लोकसभा का अध्यक्ष चुना है। और दो बार सदन के अध्यक्ष बन गए हो। अब मुनि महाराज और बन जाओ। उन्होंने कान्वेंट स्कूल को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल पाठशाला बंद हो रहे हैं और कॉन्वेंट स्कूल खुल रहे हैं।
धार्मिक व्यक्ति कोई गलत कार्य नहीं कर सकता
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि गुरु के चरण जिस क्षेत्र की माटी से निकलते हैं, वह क्षेत्र, वह शहर, वह गांव आध्यात्मिक और धर्म मय हो जाता है। सत्य, अहिंसा ही आज शांति का प्रतीक है। जो जैन दर्शन हमें बताता है। पर्यूषण पर्व पर आज हम अपने अंदर नैतिकता लाएं,अरुणा लाएं, छमा लाएं और अपने जीवन में सत्य अहिंसा को अपनाएं। आज महावीर स्वामी जी के विचार देश के अंदर, दुनिया के अंदर यथार्थ हैं। महावीर स्वामी जी ने कहा था कि सत्य अहिंसा ही आज शांति का प्रतीक है।
हेलीकॉप्टर से उतर कीचड़ और बारिश से बचते हुए छाता लेकर चले
बता दें कि ओम बिड़ला जब अशोकनगर पहुंचे तो भारी बारिश हो रही थी। जिसके कारण हेलीपैड पर भी बारिश से बुरे हाल थे और कलेक्टर,sp सहित बीजेपी नेता भी बारिश में भीग रहे थे। जब हेलीकॉप्टर से लोकसभा अध्यक्ष नीचे उतरे तो कीचड़ से बचते हुए चले और बारिश से बचने के लिए स्वयं छाता हाथ में लेकर वहां उपस्थित लोगों का स्वागत स्वीकार किया।

You may also like
टेनिस खिलाड़ी अल्काराज़ ने जोकोविच को हराकर यूएस ओपन फ़ाइनल में जगह बनाई
एक लड़की की अनोखी प्रेम कहानी: ससुर से हुई मुलाकात ने बदल दी जिंदगी
आज किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार और किन्हें रहना होगा सावधान ? वीडियो राशिफह्ल में देखे सभी राशियों की लव लाइफ का हाल
पाकिस्तान के बाद अब पंजाब का आतंकवादी बिहार में छिपा, गयाजी में NIA की बड़ी रेड, चौंकाने वाला खुलासा
''किस्मत ने दिया दगा'' दोहरे शतक से 3 रन दूर था खिलाडी, फिर मैदान पर हुआ ऐसा टूट गया सपना