सुप्रभात...कैसे हैं आप? सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट्स पर।> पीएम मोदी हरियाणा के हिसार में नए हवाई टर्मिनल के साथ ही हवाई सेवा का उद्घाटन करेंगे, > देशभर में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी, सरकारी कार्यालय, बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद> भारत और नौ अफ्रीकी देशों का तंजानिया के दारेस्लाम में विशाल नौसैनिक अभ्यास का दूसरा दिन> आईपीएल में LSG और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा
अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. कर्नाटक में 5 साल की बच्ची की अपहरण कर हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेरकर्नाटक के हुबली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पुलिस ने एक 35 साल के व्यक्ति को एनकाउंटर में मार गिराया। उस व्यक्ति पर पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नितेश कुमार ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया था। चेतावनी के बाद भी भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने उसे गोली मार दी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने अशोक नगर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर 2. स्मार्टफोन और सेमीकंडक्टर पर नया टैरिफ... ट्रंप का नया फरमान! चीन से और बढ़ेगा तनावअमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने रविवार को कहा कि स्मार्टफोन, कंप्यूटर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और सेमीकंडक्टर पर अलग-अलग क्षेत्र आधारित टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये टैरिफ करीब एक महीने में लागू होंगे, और दवाओं पर टैरिफ अगले महीने से शुरू होंगे। लुटनिक ने कहा, 'हम अपनी जरूरी चीजों जैसे दवाओं और सेमीकंडक्टर के लिए चीन पर निर्भर नहीं रह सकते। इन्हें अमेरिका में बनाना होगा।' उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर और दवा उद्योग को अमेरिका में लाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप एक टैरिफ मॉडल लागू करेंगे। हालांकि, इन उत्पादों को मौजूदा टैरिफ से अस्थायी राहत दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
3. पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ केस दर्जपंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के राज्य में 50 बम पहुंचने से संबंधी बयान को लेकर मुश्किल बढ़ गई है। रविवार को पूछताछ के कुछ घंटे बाद पुलिस ने बाजवा के खिलाफ देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाली भ्रामक सूचना देने सहित कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि मोहाली के साइबर अपराध पुलिस थाने में बाजवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर 4. राष्ट्रपति के लिए समय सीमा निर्धारित करने के SC के आदेश पर समीक्षा याचिका दायर करेगी केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राज्य विधानसभाओं की ओर से पास विधेयकों पर फैसला के लिए राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए समय सीमा तय करने को लेकर फैसला सुनाया था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार की ओर से समीक्षा याचिका दायर किए जाने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि समयसीमा की समीक्षा का अनुरोध करने के अलावा, सरकार शीर्ष अदालत के इस आदेश की भी समीक्षा कर सकती है। जिसमें कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्यपाल द्वारा भेजे गए विधेयक को राष्ट्रपति रोककर रखते हैं, तो राज्य सरकारें सीधे संपर्क कर सकती हैं।पढ़ें पूरी खबर
5. मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरायाइंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बनाकर सिमट गई। इस तरह लगातार पांच मैच में जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का अभियान रुक गया। वहीं मुंबई की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. आकाश आनंद के माफी मांगते ही चंद घंटों में मायावती ने बसपा में वापस लिया, कहा- कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा, पढ़ें पूरी खबर2. पेपर, पेन, कुरान... जेल में बंद 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा और क्या-क्या मांग रहा? पढ़ें पूरी खबर3. दिल्ली में 55 लाख से ज्यादा गाड़ियां डी-रजिस्टर्ड... पढ़ें पूरी खबर4. तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने छात्रों से लगवाए 'जय श्री राम' के नारे, मचा बवाल... पढ़ें पूरी खबर5. 41 साल की गौहर खान ने रैम्प वॉक में छिपाया बेबी बंप, मगर पैर पर अटकी लोगों की नजर, पूछा- प्रेग्नेंसी में क्यों... पढ़ें पूरी खबर
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. बंगाल में हिंदुओं की घरों से खींचकर हत्या की जा रही', ममता बनर्जी पर बरसे योगी... पढ़ें पूरी खबर2. अगले हफ्ते ₹100000 पर पहुंच जाएगा सोना! पढ़ें पूरी खबर3. राजस्थान में कार और ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत... पढ़ें पूरी खबर4. बांग्लादेश में सड़क पर उतरे 1,00,000 से ज्यादा लोग, नेतन्याहू-ट्रंप के पुतले जलाए...पढ़ें पूरी खबर5. एक घंटे में इन देशों में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए, भारत के इस इलाके में मचा हाहाकार... पढ़ें पूरी खबर
गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...



You may also like
कान के बाल खोलते हैं जीवन का राज, ऐसे बाल हो तो धनवान बनता है व्यक्ति, जानें कुछ ख़ास राज
सुबह उठते ही किन चीजों से बचें: वास्तु शास्त्र के अनुसार
मुस्लिम समाज में महिला खतना प्रथा? क्या सच में बेदर्दी से काटकर फेंक दिया जाता महिलाओं के शरीर का ये महत्वपूर्ण अंग
रात को बिस्तर में जान से पहले इस चीज में मिलाकर खा लें काली मिर्च, आप कल्पना नहीं कर सकते फिर जो होगा
पुरुष यह कैसे जान सकता है की कोई महिला उसके प्रति सेक्सुअल आकर्षण महसूस कर रही है। जरूर पढ़ें इसे