नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सरदार वल्लभभाई पटेल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने गुजरात की उपलब्धि की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने वडोदरा शहर को लेकर भी बोले।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुजरात एक ऐसी धरती है जिसने देश को विचार, विचारधारा और नेतृत्व दिया है। यही वह धरती है जहां महर्षि दयानंद सरस्वती ने सामाजिक जागृति की मशाल जलाई थी। यहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।
गुजरात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व दिया, जिसने देश की राजनीति में विकास और राष्ट्रहित की नई परिभाषा गढ़ने में कामयाबी हासिल की है। अगर मैं खास तौर पर वडोदरा की बात करूं, तो यह मुझे सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम लगता है।
गति शक्ति विश्वविद्यालय की जमकर की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय सिर्फ एक शैक्षनिक संस्थान नहीं है। यह संस्थान उन संस्थानों में नहीं आता है जिन्हें हम आम तौर पर परंपरागत संस्थान कहते हैं। यह एक गतिशक्ति विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय आकांक्षा को मूर्त रूप दे रहा है। यह विश्वविद्यालय अपने नाम की तरह गति और शक्ति दोनों का सही उदाहरण है। साथियों आपके संस्थान की एक विशेषता भी है कि यह शुद्ध रूप से अप्लाइड नॉलेज पर विशेष रूप से बल देता है।

You may also like
आज सावन के तीसरे सोमवार इन 5 राशियों पर बरसेगी महाकाल की कृपा, एक क्लिक में पढ़े सभी राशियों का विस्तृत राशिफल
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट: मानवता की खाद्य सुरक्षा का खजाना
भोलेनाथ के आशीर्वाद और बुधादित्य योग इन जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानिए किसके करियर और कारोबार में होगी चौतरफा वृद्धि
सुहागरात के बादˈ दुल्हन ने अचानक कर दिया ऐसा खुलासा सुनकर दूल्हे के उड़ गए होश कर दिया ऐसा कांड किसी को नहीं हुआ यकीन
Aaj ka Panchang : आज इस मुहूर्त में करें भोलेनाथ की पूजा, जानें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का पंचांग